{"_id":"43aebf4837c1eeb29a875e5db38b066b","slug":"clt20-rajasthan-beat-lions-by-30-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 साल के प्रवीन ने दिलाई राजस्थान को जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
41 साल के प्रवीन ने दिलाई राजस्थान को जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41 वर्षीय लेगब्रेक गेंदबाज प्रवीन तांबे ने अपनी फिरकी में विपक्षी बल्लेबाजों को ऐसे उलझाया कि वह इससे बाहर निकल नहीं पाए और अपनी टीम राजस्थान को दूसरी जीत दिला दी।
विज्ञापन
जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टीम के एकजुट प्रदर्शन की बदौलत चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम हाईवेल्ड लायंस को 30 रन से करारी शिकस्त देकर अपना अभियान आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था।
राजस्थान टीम की जीत के हीरो 41 वर्षीय लेगब्रेक गेंदबाज प्रवीन तांबे रहे। ‘मैन ऑफ द मैच’ प्रवीन ने तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए।
उनकी इस शानदार गेंदबाजी के आगे 184 रन के विशाल स्कोर के लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस की टीम नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। कप्तान एलिवरो पीटरसन ने सर्वाधिक 28 गेंदों में चार चौकों के साथ 40 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
इससे पहले टॉस जीतकर लायंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के लिए ब्रैड हॉग ने 23 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 46 रन की पारी खेली और टीम को पांच विकेट पर 183 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी 30 गेंदों में पांच चौकों के साथ 31 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर अजिंक्य रहाणे सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए।
लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी ने 20 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के साथ 38 जबकि शेन वॉटसन ने 24 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 33 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को संभाला।