{"_id":"a82b235052c717401fdcf1dd56036d5f","slug":"clt20-matches-shifted-from-hyderabad-due-to-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से छिनी चैंपियंस लीग की मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद से छिनी चैंपियंस लीग की मेजबानी
टीम डिजिटल
Updated Tue, 03 Sep 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में तेलंगाना विरोध और गणेश मूर्ति विसर्जन की वजह से स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा से इनकार के बाद चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 मैच हैदराबाद से स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब ये मैच मोहाली, रांची और अहमदाबाद में होंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद, अटोगो वोल्टास (न्यूजीलैंड), कुंदुराता मरूनंस (श्रीलंका) और फैसलाबाद वोलव्स (पाकिस्तान) ये चार टीमें 17, 18 और 20 सितंबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीएलटी-20 क्वालीफायर्स मैच एक-दूसरे से खेलेंगे लेकिन छह मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
क्वालीफायर्स की शीर्ष दो टीमें ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकीं अन्य आठ टीमों के साथ जुड़ेंगी।
मोहाली में दो मैच 24 सितंबर को खेले जाएंगे जबकि जेसीएसए इंटरनेशनल कांप्लेक्स, रांची में 28 सितंबर को मैच होने हैं।
दो मैच 30 सितंबर को मोटेरा के सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में आयोजित होने हैं।