{"_id":"b33b4833c7bda64eb91c4b9b9e1e012d","slug":"close-shave-for-manoj-tiwary-after-he-is-hit-by-bouncer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी के हेलमेट पर लगी बाउंसर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मनोज तिवारी के हेलमेट पर लगी बाउंसर, बाल-बाल बचे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
बंगाल और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में उस समय गंभीर स्थिति पैदा हो गई जब तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन की तेज बाउंसर बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी के हेलमेट में जाकर लगी।
विज्ञापन
मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी सकपकाकर तिवारी की ओर दौड़ पड़े। बंगाल के फिजियो भी बिना एक भी पल गंवाए पिच पर जा पहुंचे। बाद में पता चला कि तिवारी के हेलमेट चटक गया लेकिन युवा बल्लेबाज को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
दरअसल यह 38वें ओवर की पहली गेंद थी। मिथुन की इस बाउंसर पर तिवारी ने गेंद से नजरें हटा ली और गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लगी। तिवारी ने सफेद रंग का बिल्कुल नया हेलमेट पहन रखा था, लेकिन बाउंसर लगने के बाद हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद तिवारी ने नीले रंग का पुराना हेलमेट ही मंगा लिया।
विज्ञापन
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिवारी उस समय दस गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि वह अपनी पारी को लंबा नहीं कर सके और कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका एमआरआई किया गया।