फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   climate change affecting cricketers heat rules call in response

क्रिकेट पर गर्मी की मार, शोध ने तलाशा उपचार

Wed, 11 Sep 2019 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Sep 2019 07:54 AM IST
सार

-जलवायु परिवर्तन को देखते गर्मी से जुड़े नियम लागू करने का सुझाव  
-शोधकर्ताओं और पयार्वरण शिक्षाविदों ने मिलकर किया नया शोध

विज्ञापन
climate change affecting cricketers heat rules call in response
टीम इंडिया - फोटो : social media

विस्तार

जलवायु परिवर्तन को देखते हुए क्रिकेट में गर्मी से जुड़े नियम लागू करने के सुझाव के साथ एक शोध जारी किया गया है। इस शोध में खराब मौसम में खेल को स्थगित करने का सुझाव दिया गया है। खेल शोधकर्ताओं और पर्यावरण शिक्षाविदों के इस शोध को मंगलवार को जारी किया गया। ब्रिटिश असोसिएशन फॉर सस्टेनेबल स्पोर्ट और दो यूनिवर्सिटीज द्वारा मिलकर किए शोध के आधार पर यह सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन


इसमें युवा खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान देने को कहा गया है और साथ ही खेल सामग्री बनाने वाली कंपनियों को ऐसी सामग्री बनाने को कहा गया है जिसमें हवा बेहतर तरीके से गुजर सके क्योंकि बेहद गर्म मौसम अब अधिक स्थानों पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट की प्रस्तावना लिखने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के अधिकारी रसेल सेयमोर ने कहा, ‘यह सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि सभी खेलों के लिए इस मुद्दे पर गंभीर होने का समय है। खिलाड़ी एक जगह खड़े नहीं रहते हैं और हमें आने वाले संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया में मौसम की ज्यादा मार
हिट फोर सिक्स नाम की इस रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि किस तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्रिकेट खेलने वाले देशों में खराब मौसम का असर पड़ रहा है, जिसमें सूखा, लू और तूफान जैसे मुश्किल मौसम का जिक्र है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह के मौसम सामान्य होते जा रहे हैं। इसमें बताया गया कि है कि गर्मी के कारण ऑस्ट्रेलिया में आयु वर्ग के मैचों पर असर पड़ा, पानी की कमी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरा प्रभावित हुआ और बाढ़ के कारण इंग्लैंड में क्रिकेट सत्र में विलंब हुआ।
35 : डिग्री से अधिक तापमान होने पर शरीर खुद को ठंडा करना कर देता है बंद
 

विकेटकीपर-बल्लेबाजों पर ज्यादा पड़ता है असर

इस शोध के लेखकों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन बल्लेबाजों और विकेटकीपर के खेल को प्रभावित कर रहा है और उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है। पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी में शरीर विज्ञान के प्रफेसर और इस शोध के लेखकों में शामिल माइक टिपटोन ने कहा, 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर शरीर खुद को ठंडा करना बंद कर देता है।

बल्लेबाजों और विकेटकीपर के लिए यह मुश्किल स्थिति होती है। बचाव उपकरण के कारण पसीना निकलने का भी असर सीमित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed