फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CK Khanna to COA BCCI should donate at least Rs 5 crore for Pulwama martyrs families

'बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये देने चाहिए'

Mon, 18 Feb 2019 08:41 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 18 Feb 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
CK Khanna to COA BCCI should donate at least Rs 5 crore for Pulwama martyrs families
सीके खन्ना

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने रविवार को प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय से अपील की कि पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं।

विज्ञापन


भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि शहीदों के परिवार के बच्चे अगर आवेदन करते हैं तो उनके ‘सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’ में उन्हें मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।विदर्भ की सीनियर टीम ने भी घोषणा की कि वे अपनी ईरानी कप ट्राफी जीत की पूरी इनामी राशि शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए दान करेंगे।
विज्ञापन


खन्ना ने सीओए, पदाधिकारियों और राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा, 'हम दुखी हैं और अपने साथी भारतीयों के साथ मिलकर घृणित पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हैं। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने लिखा, 'मैं प्रशासकों की समिति से आग्रह करता हूं कि बीसीसीआई को उपयुक्त सरकारी एजेंसियों के जरिये शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये का योगदान देना चाहिए।'

खन्ना ने साथ ही राज्य संघों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों से भी अपील की कि वे इसमें खुले दिल से योगदान दें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य संघों और संबंधित इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मालिकों से भी आग्रह करूंगा कि वे इस नेक काम में योगदान दें।'

खन्ना ने साथ ही आग्रह किया कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के पहले मैच और आईपीएल के पहले मैच से पूर्व शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाए। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed