फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cic ask why bcci is not comes under rti act

बीसीसीआई को आरटीआई एक्ट के तहत क्यों नहीं लाना चाहिए : सीआईसी

Fri, 13 Jul 2018 06:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
cic ask why bcci is not comes under rti act
BCCI

देश में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई विभिन्न न्यायिक आदेशों और हालिया विधि आयोग की रिपोर्ट के मद्देनजर सूचना का अधिकार (आरटीआई) एक्ट के तहत जवाबदेह क्यों नहीं होना चाहिए। यह अहम सवाल उठाते हुए केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने बीसीसीआई और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय से स्पष्टीकरण देने को कहा है। 

विज्ञापन


सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस अनिश्चितता को खत्म करने की जिम्मेदारी सीआईसी की है। यह बिना किसी नैतिक समर्थन और कानूनी तर्क के बीसीसीआई को गैर पारदर्शी और गैर जवाबदेह बनाता है। 
विज्ञापन


युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आरटीआई आवेदनकर्ता गीता रानी ने सीआईसी का दरवाजा खटखटाया। गीता रानी ने मंत्रालय से जानकारी मांगी थी कि किस प्रावधान और गाइडलाइंस के तहत बीसीसीआई देश का प्रतिनिधित्व करता है और देश के लिए खिलाड़ियों का चयन करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनकर्ता ने भी जानना चाहा था कि क्या बीसीसीआई द्वारा चयनित खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं या एसोसिएशन के लिए। आखिर कैसे एक निजी एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है। साथ ही उन्होंने पूछा कि बीसीसीआई को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार देकर सरकार को क्या फायदा है। 


मंत्रालय ने दावा किया था कि इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और बीसीसीआई को आरटीआई एक्ट के तहत सरकारी प्राधिकरण घोषित किया गया है, ऐसे में आरटीआई आवेदन को बीसीसीआई को नहीं भेजी जा सकती। मंत्रालय में अवर सचिव अरुण कुमार सिंह ने सुनवाई के दौरान कहा कि बीसीसीआई के सार्वजनिक प्राधिकरण कहे जाने की विधि आयोग जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed