{"_id":"5cf90495bdec22070460c914","slug":"chris-morris-says-if-i-knew-what-has-gone-wrong-then-i-would-be-head-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत से हार के बाद झल्लाए अफ्रीकी खिलाड़ी, बोले- '...वरना मैं हेड कोच होता'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत से हार के बाद झल्लाए अफ्रीकी खिलाड़ी, बोले- '...वरना मैं हेड कोच होता'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 06 Jun 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम द. अफ्रीका
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप में लगातार तीसरी हार से मायूस दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने कहा है कि यदि उन्हें खराब प्रदर्शन के कारणों का पता होता तो आज वह टीम के मुख्य कोच होते।
2 of 5
क्रिस मॉरिस
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका को पहले तीन मैचों में इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत ने हराया। अब उसे बाकी 6 मैचों में से कम से कम पांच जीतने होंगे ताकि सेमीफाइनल में प्रवेश का दावा बना रहे। हार के कारणों के बारे में पूछने पर मॉरिस ने मजाकिया लहजे में कहा, 'यदि मुझे इसका जवाब पता होता तो मैं टीम का मुख्य कोच होता।'
3 of 5
क्रिस मॉरिस
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'टीम बहुत निराश और नाराज है जो होना भी चाहिए। हम आत्ममंथन करेंगे और उम्मीद है कि अगले मैच में जीत की राह पर लौट सकेंगे। अब हमें अगले सभी मैच जीतना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
indvsa
फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करके सभी को चौंका दिया लेकिन मॉरिस ने कहा कि वह इस पर बहस नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं पिच की तरफ नहीं देखता। पिच कैसी भी हो, मुझे उसी तरह से गेंदबाजी करनी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं या बल्लेबाजी। यह अच्छी पिच थी।'
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस मॉरिस
- फोटो : social media
अपने स्पैल में 42 रन देकर एम एस धोनी का विकेट लेने वाले मॉरिस ने कहा कि टीम जीत जाती और वह नहीं भी चलते तो उन्हें खुशी होती। उन्होंने कहा, 'मैं भले ही जीरो पर आउट हो जाता या एक भी विकेट नहीं लेता लेकिन टीम जीत जाती तो मुझे खुशी होती।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।