फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Lynn says I would love to captain KKR in IPL 2018

IPL 2018: केकेआर का कप्तान बनने को बेकरार है यह विस्फोटक कंगारू बल्लेबाज, वजह है खास

Mon, 19 Feb 2018 05:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Chris Lynn says I would love to captain KKR in IPL 2018
क्रिस लिन - फोटो : File
ऑस्ट्रेलियाई ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस लिन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के शुरू होने से पहले एक बड़ा बयान देकर अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल लिन ने कहा है कि वह आईपीएल में केकेआर की कप्तानी करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


एक निजी वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट मुझे कप्तानी का मौका देती है तो मैं इस भूमिका को जरूर निभाना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि केकेआर का कोचिंग स्टाफ बेहद शानदार है। इसमें जैक कैलिस, साइमन कैटिच और हीथ स्ट्रीक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सभी से मैं हर बात बड़ी आसानी से कर सकता हूं। साथ ही इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो बीते 10 साल से आईपीएल खेल रहे हैं और उनका अनुभव मेरे काम आएगा। बता दें कि जैक कैलिस ने हाल ही में इस बात के संकेत भी दिए थे कि लिन को केकेआर का कप्तान बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

9.8 करोड़ में लिन को केकेआर ने किया था हासिल

Chris Lynn says I would love to captain KKR in IPL 2018
केकेआर - फोटो : File
पिछले महीने हुए आईपीएल नीलामी में केकेआर ने क्रिस लिन को 9.8 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। लिन ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी तब मिली थी जब मैं बिग बैश लीग के आखिरी मैच की तैयारी में जुटा हुआ था। उस वक्त मुझे काफी खुशी हुई थी कि मैं एक बार फिर केकेआर के लिए खेलूंगा। 
 

केकेआर ने कराया कप्तानी का पोल

Chris Lynn says I would love to captain KKR in IPL 2018
कुलदीप और उथप्पा - फोटो : File
केकेआर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टीम के कप्तान का पोल करवाया था। इस पोल में उन्होंने क्रिस लिन, कुलदीप यादव और रॉबिन उथप्पा का नाम शामिल किया था। इस पोल में करीब 5 लाख लोगों ने अपनी राय दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed