टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल ने करियर के आखिरी व विदाई मैच में 41 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.61 का रहा।
'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, विदाई मैच में खेली तूफानी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 15 Aug 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन