फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Pulsar 125 Neon: सबसे सस्ती पल्सर हुई लॉन्च

Wed, 14 Aug 2019 09:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 14 Aug 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto launches the new Pulsar 125 Neon with class leading features
सबसे सस्ती बजाज पल्सर 125 - फोटो : Amar Ujala

जिस बाइक का भारत में बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था आखिर वो बाइक मंगलवार को लॉन्च हो गई। जी हां हम बात कर रहे हैं नई Pulsar 125 Neon के बारे में। अमर उजाला ऑटो टीम ने ही सबसे पहले आपको नई Pulsar 125 Neon की एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखाई थी और साथ ही यह भी बताया था कि नया मॉडल पल्सर 150 Neon के ही रूप में आएगा। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास।     

इंजन

Bajaj Auto launches the new Pulsar 125 Neon with class leading features
Bajaj Pulsar 125 Neon Engine - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले बात इसके इंजन की करते हैं, तो नई Pulsar 125 Neon में 124.4 cc का DTS-i इंजन लगा है जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता करता है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक प्राइमरी किक दिया गया है, जिससे राइडर किसी भी गियर में सिर्फ क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है। पल्सर सीरिज की यह पहली बाइक है जो 125cc इंजन के साथ आई है। इससे पहले पल्सर 135 मार्किट में आ चुकी है।  

डिजाइन

Bajaj Auto launches the new Pulsar 125 Neon with class leading features
Bajaj Pulsar 125 Neon looks - फोटो : bajaj auto

नई Pulsar 125 Neon का डिजाइन वैसा ही है जो मौजूदा Pulsar 150 Neon का है। ग्राहकों को लुभाने के लिए इसमें पल्सर लोगो LOGO, ग्रेब रेल, रियर काउल पर 3D वेरिएंट लोगो और काले मिश्र धातु पर Neon रंग की लाइन इसे बेहद आकर्षित बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट

Bajaj Auto launches the new Pulsar 125 Neon with class leading features
Bajaj Pulsar 125 Neon price - फोटो : bajaj auto

यह बाइक दो वेरिएंट और तीन कलर्स में उपलब्ध है। इसमें Neon Blue, Solar Red और Platinum Silver कलर के ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही इसमें एक ड्रम ब्रेक और एक डिस्क ब्रेक वेरिएंट मिलता है। Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 66,618 रुपये है। हमारे हिसाब से इसकी कीमत काफी हद तक ग्राहकों को लुभाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed