फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle is celebrating 38 birthday, these records are enter name of him

बर्थ-डे स्पेशलः ऐसे ही नहीं कहा जाता 'यूनिवर्सल बॉस', ये रिकॉर्ड सिर्फ गेल के नाम दर्ज

Thu, 21 Sep 2017 01:56 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 21 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
chris gayle is celebrating 38 birthday, these records are enter name of him
क्रिस गेल

वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान और धुआंधार ऑलराउंडर क्रिस गेल का जन्मदिन है, वो आज 38 साल के हो गए। उनका जन्म 21 सितंबर 1979 को कैरेबियाई देश जमैका के किंग्स्टन में हुआ था।  गेल को लिमिटेड ओवर क्रिकेट फॉर्मेट में दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेल के नाम कई रिकॉर्ड्स शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही वेस्ट इंडीज बोर्ड के साथ लंबे समय से चल रहे वेतन विवाद के बाद इसी साल जुलाई में क्रिस गेल नें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है।  तकरीबन ढाई साल के इंतजार के बाद वनडे क्रिकेट में उनकी वापसी हुई है। हालांकि उसके बावजूद भी वह लगातार टी-20 क्रिकेट खेलते रहे। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- INDvAUS Live: विराट ने लगातार दूसरी बार जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

बता दें कि क्रिस गेल ने अपना वनडे डेब्यू सितंबर 1999 में भारत के खिलाफ खेलते हुए किया था। वहीं टेस्ट डेब्यू मार्च 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। वनडे क्रिकेट करियर में उन्होंने 270 मैच खेलकर 9,258 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 22 शतक है। उनका बेस्ट स्कोर 215 रन है। जबकि टेस्ट करियर में उन्होंने 103 मैच खेले हैं जिनमें 7214 रन बना चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी 15 शतक लगाएं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गेल का टी-20 करियर में भी अच्छा स्कोर है। गेल ने 52 मैच खेलकर 1,577 रन बनाए हैं। जिसमें वे 2 शतक भी लगा चुके हैं। गेल को 'सिक्सर किंग' के नाम से जाना जाता है। टी-20 में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड इसी के नाम है। गेल ने अब तक 772 छक्के लगाए हैं।


पढ़ेंः- टीम इंडिया के तीन कप्तानों का ये है अजब संयोग, मतलब सफलता पक्की

इसके साथ ही क्रिस गेल के नाम यह भी रिकार्ड है कि वो टी-20 में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने 2013 आईपीएल मुकाबले के दौरान 30 गेंदों में शतक बना लिए थे। साथ ही उसी आईपीएल मैच के दौरान बेंगलुरू में 66 गेंदों में 175 रन लगाए थे जो टी-20 फॉर्मेट में अभी तक सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed