{"_id":"cef0474e-9ef0-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"chris-gayle-is-big-challenge-for-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगा गेल से पार पाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगा गेल से पार पाना
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 07 Apr 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ छोटे लक्ष्य का बचाव करके आईपीएल के अपने पहले ही मैच में जीत हासिल करने वाली हैदराबाद सनराइजर्स रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती बंगलोर के ओपनर क्रिस गेल को रोकने की होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में गेल ने अपने दम पर बंगलोर को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
बंगलोर के पास गेल के अलावा कप्तान विराट कोहली, तिलकरत्ने दिलशान और क्रिस्टियन जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं जो विस्फोटक पारी खेलने में माहिर हैं। ऐसे में डेल स्टेन और अमित मिश्रा जैसे अनुभवी गेंदबाजों को नई रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन