फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chief selector Prasad is likely to have talk with MS Dhoni on his retirement

संन्यास को लेकर मुख्य चयनकर्ता करेंगे धोनी से बात, जल्द आ सकता है माही के भविष्य पर फैसला

Fri, 19 Jul 2019 05:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 19 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Chief selector Prasad is likely to have talk with MS Dhoni on his retirement
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद - फोटो : social Media

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर रहस्य और बढ़ता जा रहा है। अटकले थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि क्या धोनी इस दौरे पर जाएंगे? या अपने संन्यास का एलान करेंगे? तमाम बातें कही जा रही हैं।

विज्ञापन


इस बीच 19 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन के लिए होने वाली बैठक टल गई, जो अब रविवार 21 जुलाई को होगी। माना जा रहा है कि इसी दिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद धोनी के भविष्य के बारे में खुलासा कर सकते हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक टीम चयन से पहले चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद धोनी से बात कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने गुरुवार शाम तक उनसे बात नहीं की थी। 
विज्ञापन


धोनी 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में यह साफ है कि धोनी 2023 का वर्ल्ड कप तो नहीं ही खेलेंगे। ऐसे में चयन समिति चाहती है कि वो युवा खिलाड़ियों को मौका दे और आगामी विश्व कप के लिए तैयार करे। संभावना ऐसी भी जताई जा रही है कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि चयनकर्ता अब भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में धोनी को नजरअंदाज किया जा सकता है। सलेक्टर्स चाहते हैं कि रिषभ पंत को अगले टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप तक ज्यादा से ज्यादा मौका मिले।


धोनी का अगले साल भी आईपीएल में खेलना तय है। धोनी ने टी-20 के बेहद ही अनुभवी बल्लेबाज हैं। 2019 में धोनी ने आईपीएल में चेन्नई के लिए 134 स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 416 रन बनाए थे। ऐसे में टी-20 के लिए उन्हें नंजरअंदाज करना चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed