{"_id":"68a45ced2add5cab6109302f","slug":"chief-selector-ajit-agarkar-stopped-responding-to-questions-about-pakistan-during-asia-cup-squad-announcement-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल पूछने से रोका, बीसीसीआई प्रतिनिधि ने किया हस्तक्षेप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल पूछने से रोका, बीसीसीआई प्रतिनिधि ने किया हस्तक्षेप
Tue, 19 Aug 2025 04:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Aug 2025 04:46 PM IST
सार
भारतीय टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई जिसमें अगरकर के अलावा टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। एक पत्रकार ने जब पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर सवाल पूछना चाहा तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक प्रतिनिधि ने सवाल का जवाब देने से पहले ही बीच में टोक दिया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार-अगरकर
- फोटो : PTI
विस्तार
एशिया कप के लिए भारतीय टीम के एलान के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर सवाल का जवाब देने से रोका गया। भारतीय टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई जिसमें अगरकर के अलावा टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। एक पत्रकार ने जब पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर सवाल पूछना चाहा तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक प्रतिनिधि ने सवाल का जवाब देने से पहले ही बीच में टोक दिया और इसका जवाब नहीं देने दिया।
विज्ञापन
तीन बार हो सकती है दोनों टीमों की भिड़ंत
भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को दुबई में ग्रुप चरण का मैच खेलना है। यह पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार होगा जब दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में तीन बार भिड़ सकती हैं। ग्रुप चरण के बाद दोनों टीमें सुपर चार चरण और फाइनल में भी भिड़ सकती है।

कई पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने की मांग की
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रखने के लिए रोष देखने भी मिल रहा है। पहले ऐसी खबरें आई थी कि भारत एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन बीसीसीआई ने इसमें शामिल होने का फैसला किया और तटस्थ स्थान पर टूर्नामेंट कराने का समर्थन किया। केदार जाधव और हरभजन सिंह जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने की मांग की है। केदार जाधव ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि भारतीय टीम 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगी। जाधव ने कहा था, 'मुझे लगता है कि भारत को नहीं खेलना चाहिए। जहां तक भारत का सवाल है, भारत जब भी खेला है उसे हमेशा जीत मिली है, लेकिन यह मैच (पाकिस्तान के साथ) नहीं खेला जाना चाहिए। ये मैच बिलकुल नहीं खेलना चाहिए और खेलेगा भी नहीं ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं।' पिछले महीने युवराज सिंह की अगुआई वाली इंडिया चैंपियंस टीम ने विश्व चैंपियनशिप लीग में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था। भारत ने ग्रुप चरण के बाद सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का फैसला किया था जिससे पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची थी जहां उसे दक्षिण अफ्रीका ने हराया था।

यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत
एशिया कप का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में होना है। भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को उसका मैच पाकिस्तान के साथ होगा और फिर ग्रुप चरण में उसका आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से खेला जाएगा।