{"_id":"5a4a0fe54f1c1bce408c041f","slug":"cheteshwar-pujaras-wife-expecting-a-baby-cricketer-reveals-it-in-a-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऐसा ट्वीट किया, खुल गया बड़ा राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऐसा ट्वीट किया, खुल गया बड़ा राज
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा ने नए साल की शुभकामना देते हुए बड़ा राज खोला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले पुजारा ने ट्वीट करते हुए खुशखबरी दी है कि वो बहुत ही जल्द पापा बनने वाले हैं।
विज्ञापन
पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। इसके बाद क्रिकेटर को बधाइयां मिलने लगी। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा फिलहाल आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट किया, 'हम इस साल छोटी सी बहुत बड़ी खुशी की उम्मीद कर रहे हैं। आगामी वर्ष आपके लिए बहुत खुशनुमा बीते, जैसे हमारे लिए बीतेगा।'
विज्ञापन
We're expecting our little bundle of joy this year. May the coming year be as blessed and happy for everyone as it'll be for us 😇 pic.twitter.com/PSFhmkvL2K
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) January 1, 2018
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा की शादी 13 फरवरी 2013 को पूजा पाबरी के साथ गुजरात के राजकोट में हुई थी। पुजारा टीम इंडिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। फिलहाल, पुजारा टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं, जिसका पहला टेस्ट 5 जनवरी को केपटाउन में शुरू होगा।