फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara says I am not like Virender Sehwag or David Warner

आलोचकों को चेतेश्वर पुजारा का मुंहतोड़ जवाब, कहा- मैं वार्नर और सहवाग नहीं बन सकता

Thu, 19 Mar 2020 09:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says I am not like Virender Sehwag or David Warner

चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी आलोचना अनुचित है और उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है जो उनकी बल्लेबाजी शैली के महत्व को समझता है। अब जबकि धूमधड़ाके वाली क्रिकेट का जमाना है तब पुजारा स्ट्राइक रेट की परवाह किये बिना क्रीज पर टिके रहने को महत्व देते है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह रणजी ट्राफी फाइनल में बंगाल के खिलाफ 237 गेंदों पर 66 रन बनाने पर भी उनकी आलोचना हुई थी। उन्होंने जबकि तब बुखार और गले में संक्रमण के बावजूद अर्पित वासवदा के साथ मिलकर मैच का पासा पलटने वाली साझेदारी निभाई थी, जिससे सौराष्ट्र पहली पारी में बढ़त हासिल करके पहली बार रणजी चैंपियन बनने में सफल रहा था। 
विज्ञापन


सौराष्ट्र हो या भारत पुजारा कहीं से भी खेल रहे हों उन्हें हमेशा अपने स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना सहनी पड़ती है। कोविड-19 के कारण दुनिया भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ जाने के कारण परिवार के साथ समय बिता रहे पुजारा ने पीटीआई से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टीम के अंदर इसको लेकर ज्यादा बात होती है। मीडिया में इसका विश्लेषण भिन्न तरह से होता है, लेकिन टीम प्रबंधन इस मामले में पूरी तरह से मेरा साथ देता है। कप्तान, कोच या किसी अन्य की तरफ से कोई दबाव नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 77 टेस्ट मैचों में 48.66 की औसत से रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब स्ट्राइक रेट की बात आती है तो लोग टीम प्रबंधन की राय की बात करने लगते हैं, लेकिन मुझ पर इसका किसी तरह का दबाव नहीं होता है। टीम प्रबंधन मेरे खेल की शैली और उसके महत्व को समझता है।' 

उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर (रणजी फाइनल के दौरान) सवाल किया गया कि मैं इतने रन बनाने के लिए इतना समय क्यों ले रहा है। क्या मैंने ऐसी बातों पर ध्यान दिया। नहीं। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि टीम को जीत मिले।'

पुजारा ने कहा, 'लोगों की एक व्यक्ति पर उंगली उठाने की आदत होती है, लेकिन यह केवल मुझ तक सीमित नहीं है। अगर आप किसी भी टेस्ट श्रृंखला पर गौर करो, जहां मैंने थोड़ा अधिक समय लेकर रन बनाए हों वहां विरोधी टीम के बल्लेबाजों ने भी उतनी ही अधिक गेंदें खेली।'

पुजारा ने कहा, 'मैं समझता हूं कि मैं डेविड वार्नर या वीरेंद्र सहवाग नहीं बन सकता लेकिन अगर कोई सामान्य बल्लेबाज क्रीज पर समय ले रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।'

न्यूजीलैंड में सभी भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा और भारत टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से हार गया। पुजारा ने इस सत्र में पांच अर्धशतक जमाए हैं, लेकिन वह अपने 18 टेस्ट शतकों में कोई इजाफा नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे बड़ी पारी की उम्मीद करते हैं। मैं हमेशा खुद के सामने शतक जड़ने की चुनौती रखते हैं लेकिन टेस्ट में 50 के करीब के औसत का मतलब है कि आपने लगभग हर दूसरी पारी में 50 के आसपास रन बनाए।'

पुजारा ने कहा, 'मैं हमेशा अपने लिये उच्च मानदंड तय करता हूं और मैं सत्र में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं लेकिन मैं इसे बुरा भी नहीं कह सकता हूं।' न्यूजीलैंड में हार पर सोचने के बजाय पुजारा ऑस्ट्रेलियाई चुनौती पर ध्यान दे रहे हैं, विशेषकर वहां के पिछले दौरे में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिये सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं में से एक है।'


ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस बार स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर भी होंगे। इस बारे में पुजारा ने कहा, 'वे (स्मिथ और वार्नर) अहम खिलाड़ी है लेकिन अगर हम वैसा ही खेलते हैं जैसा पिछली श्रृंखला में खेले थे तो फिर हम उन्हें हरा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed