{"_id":"1c67b5a0-84a4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"cheteshwar-pujara-and-murali-vijay-sets-second-wicket-record-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारा-मुरली बने जोड़ी नंबर वन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुजारा-मुरली बने जोड़ी नंबर वन
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 370 रनों की साझेदारी करने वाले चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय भारत की नंबर वन जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी ने सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर के 35 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
वेंगसरकर और गावस्कर ने दिसंबर 1978 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में दूसरे विकेट के लिए नाबाद 344 रनों की साझेदारी की थी। उस मैच में वेंगसरकर 157 और गावस्कर ने 182 रनों की पारी खेली थी और अंत तक आउट नहीं हुए थे।
विज्ञापन
हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने 204 और मुरली विजय ने 167 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 370 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
हालांकि दूसरे विकेट के लिए सर्वाधिक 576 रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के रोशन महानामा और सनथ जयसूर्या की जोड़ी के नाम है।
ब्रेड मैन और बर्न्स का भी रिकॉर्ड टूटा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने 370 रन की साझेदारी कर डॉन ब्रेडमैन और सिडनी बर्न्स के 65 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुजारा और विजय की साझेदारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे विकेट के लिए नया रिकॉर्ड है।
इससे पहले ब्रेडमैन और बर्न्स ने जनवरी 1948 में एडिलेड में 236 रन की साझेदारी की थी। भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए इससे पहले का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और मोहिंदर अमरनाथ के नाम पर था जिन्होंने 1986 में सिडनी में 224 रन जोड़े थे।
साथ ही पुजारा और मुरली पहली ऐसी 5वीं भारतीय जोड़ी है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 रनों की साझेदारी की है।
पुजारा ने कांबली को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 204 रनों की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा सबसे कम 11 टेस्ट मैचों में हजार रन पूरा करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पुजारा ने विनोद कांबली के 12 टेस्ट मैचों में 1000 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
हालांकि पारी के आधार पर कांबली अभी भी नंबर वन हैं। कांबली ने 12 मैच की 14 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। जबकि पुजारा ने 11 मैच की 18 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से 1000 रन पूरे किए हैं।