टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। चेतन चौहान अपने जमाने के प्रतिष्ठित बल्लेबाजों में शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उम्दा पारियां खेलने के बावजूद हालांकि वह कभी शतक नहीं बना पाए। मगर उन्हें इसका मलाल कभी नहीं रहा।
जुनून और जज्बे से लबरेज थे चेतन चौहान, पर रह गई अंतरराष्ट्रीय शतक न बना पाने की कसक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन