फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: सात रन से जीता SRH, आखिरी ओवर में 28 रन नहीं बना पाई धोनी सेना

Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
खास बातें

CSK vs SRH Live IPL Score: आईपीएल का 14वां मुकाबला दुबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। उतार-चढ़ाव से भरे इस मैच में कभी चेन्नई का पलड़ा भारी रहा तो कभी सनराइजर्स ने वापसी की, लेकिन अंत में जीत ऑरेंज ऑर्मी के हाथ लगी। हैदराबाद के लिए इस जीत की नींव युवा भारतीय खिलाड़ियों ने रखी। वार्नर, विलियमसन, बेयरस्टो जैसे दिग्गजों के आउट होने के बाद 4-69 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग ने हैदराबाद के स्कोर को 164/5 तक पहुंचाया और टूर्नामेंट का अपना पहला शतक लगाया, उनके गेंदबाजों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर सेट होने नहीं दिया। आखिरी ओवर में धोनी सेना को जीत के लिए 28 रन की दरकार थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को चार मैचों में लगातार तीसरी हार देखने से नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
IPL 2020, CSK vs SRH Live Cricket Score Match News Updates in Hindi
हैदराबाद बनाम चेन्नई - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:40 PM, 02-Oct-2020

SRH के गेंदबाजों का भी अच्छा प्रदर्शन

राशिद खान ने 4 ओवर में 12, भुवनेश्वर कुमार ने 3.1 ओवर में 20 रन देकर किफायती गेंदबाजी का मुजायरा किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर सेट होने नहीं दिया। आखिरी ओवर में धोनी सेना को जीत के लिए 28 रन की दरकार थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को चार मैचों में लगातार तीसरी हार देखने से नहीं रोक पाए।
 
11:36 PM, 02-Oct-2020

उतार-चढ़ाव भरा मैच

उतार-चढ़ाव से भरे इस मैच में कभी चेन्नई का पलड़ा भारी रहा तो कभी सनराइजर्स ने वापसी की, लेकिन अंत में जीत ऑरेंज ऑर्मी के हाथ लगी। हैदराबाद के लिए इस जीत की नींव युवा भारतीय खिलाड़ियों ने रखी। वार्नर, विलियमसन, बेयरस्टो जैसे दिग्गजों के आउट होने के बाद 4-69 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग ने हैदराबाद के स्कोर को 164/5 तक पहुंचाया और टूर्नामेंट का अपना पहला शतक लगाया।
 
विज्ञापन
11:32 PM, 02-Oct-2020

सनराइजर्स हैदराबाद ने सात रन से जीता मैच

आखिरी ओवर में 20 रन बने और चेन्नई सुपरकिंग्स अपने लक्ष्य से सात रन दूर रह गया। 20 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 157/5 एमएस धोनी (47) और सैम करन (15)
 
11:26 PM, 02-Oct-2020

6 गेंद में जीत के लिए 28 रन चाहिए

महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर है। क्या आज थाला कमाल कर पाएंगे? सामने सिर्फ दो मैच का अनुभव रखने वाले पार्ट टाइम स्पिनर अब्दुल समद
11:23 PM, 02-Oct-2020

पांचवीं गेंद पर लगा छक्का

11:17 PM, 02-Oct-2020

खलील अहमद पूरा करेंगे पूरा ओवर

11 गेंदों में 43 रन चाहिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 PM, 02-Oct-2020

भुवनेश्वर कुमार चोटिल

19वें ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद दूसरे की तैयारी में लगे पेसर भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए। अपने रन-अप में पैर की नस खींच जाने की वजह से वह मैदान पर अपना इलाज करवा रहे हैं, लेकिन बात नहीं बनी और वह ड्रेंसिग रूम की ओर लौट रहे हैं। अब देखना होगा, उनके कोटे की पांच गेंद कौन फेंकेगा। 
 
11:09 PM, 02-Oct-2020

CSK को 12 गेंदों में 44 रन चाहिए

धोनी क्रीज पर, नए बल्लेबाज सैम करन ने आते ही शानदार छक्का लगाया। नटराजन का महंगा ओवर, 19 रन आए। हालांकि जडेजा का बड़ा विकेट भी मिला। 18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 121/5 एमएस धोनी (24) और सैम करन (7)
11:06 PM, 02-Oct-2020

फिफ्टी ठोकते ही जडेजा आउट

जडेजा ने 35 गेंदों में 50 रन बनाकर चेन्नई को जीत के नजदीक पहुंचाने के लिए पूरा योगदान दिया, लेकिन टी नटराजन ने उन्हें 18वें ओवर की चौथी गेंद पर निपटा दिया।
 
11:02 PM, 02-Oct-2020

मनीष पांडेय ने छोड़ा जड्डू का कैच, चार रन मिले

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed