फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 final live Scorecard at Wankhede Stadium, Mumbai

चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार जीता IPL का खिताब, शेन वॉटसन ने जड़ा नाबाद शतक

Sun, 27 May 2018 11:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 final live Scorecard at Wankhede Stadium, Mumbai
CSK WIN IPL 2018 TROPHY

चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही। 

विज्ञापन


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वॉटसन के साथ अंबाती रायुडू 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। शेन वॉटसन को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नावाजा गया। उन्होंने 57 गेदों पर 11 चौकों और 8 छक्को की मदद से 117 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन


हैदराबाद द्वारा मिले 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत निराशाजनक रही। 16 रन के स्कोर पर ही सीएसके का पहला विकेट गिरा। संदीप शर्मा ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी (10) को खुद की गेंद पर कैच लेते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को तगड़ा झटका दिया। पहले विकेट के लिए फाफ और वॉटसन के बीच मात्र 16 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से शेन वॉटसन और सुरेश रैना की जोड़ी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी को संभाला और मजबूत स्थिती में पहुंचाया। मगर 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्लोस ब्रेथवेट ने सुरेश रैना (32) को विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 117 रन की साझेदारी हुई। हैदराबाद की तरफ से संदीप शर्मा और कार्लोस ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने यूसुफ पठान (45*) की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

केन विलियमसन ने खेली अच्छी पारी, अर्धशतक से चूके

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 final live Scorecard at Wankhede Stadium, Mumbai
Kane Williamson

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी ओवर की पांचवी गेंद पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी 5 रन बनाकर रनआउट हुए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच केवल 13 रन की साझेदारी हुई। गोस्वामी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान केन विलियमसन और धवन दोनों ने मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को संभाला लेकिन 9वें ओवर की तीसरी गेंद रविन्द्र जडेजा ने शिखर धवन (26) को क्लीन बोल्ड किया। दूसरे विकेट के दोनों बल्लेबाजों के बीच 51 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 13वें ओवर की पहली गेंद सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने कप्तान केन विलियमसन को स्टंप आउट कराया। वह 36 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए शाकिब और विलियमसन के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। वहीं, 16वें ओवर की पांचवी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने शाकिब अल हसन (23) को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। चौथे विकेट के शाकिब और पठान के बीच 32 रन की साझेदारी हुई।

इसके अलावा 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने दीपक हूडा (3) को स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शौर्य के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कार्लोस ब्रेथवेट (21) को अंबाती रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। छठे विकेट के लिए यूसुफ पठान और ब्रैथवेट के बीच 34 रन की साझेदारी हुई।

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 final live Scorecard at Wankhede Stadium, Mumbai
csk srh

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दोनों टीमों में बदलाव किए गए थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीमों में एक बदलाव किया था। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने हरभजन सिंह की जगह कर्ण शर्मा को टीम में शामिल किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीमों में दो बदलाव किए थे। एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम में ऋद्धिमान साहा की जगह श्रीवत्स गोस्वामी और खलील अहमद की जगह संदीप शर्मा को जगह दी थी।


 टीमें:- 

चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डू प्लेसी, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, लुंगी एन्गिडी, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर।

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, केन विलियम्सन (कप्तान), शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल,संदीप शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed