फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 35 preview

धोनी-कोहली ब्रिगेड में होगी कांटे की टक्कर, CSK के खिलाफ RCB के लिए जीत जरूरी  

Sat, 05 May 2018 01:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 35 preview
धोनी और विराट

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज फॉर्म में हैं लेकिन गेंदबाजी में अभी कसावट की जरूरत है। धोनी की अगुआई वाली टीम का सामना शनिवार को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से है। बेंगलोर ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हराया था। टीम चेन्नई से मिली पांच विकेट की हार का बदला भी चुकाने को बेताब होगी। उधर तीन मैचों में दो हार के बाद चेन्नई की टीम भी वापस जीत की राह पर आना चाहेगी। सितारों से जड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। 

विज्ञापन


आरसीबी आठ मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि चेन्नई 9 मैचों में छह जीत के साथ बेहतर स्थिति में है। पीली जर्सी वाली धोनी की ब्रिगेड अपने दूसरे घरेलू मैदान में अब काफी रम चुकी है। चेन्नई में पहला मैच खेलने के बाद पुणे आई टीम ने इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ एक मुकाबला छोड़कर सभी मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ 28 अप्रैल को मुंबई से आठ विकेट से हार मिली थी और गत गुरुवार को केकेआर से छह विकेट से मिली हार में सुपरकिंग्स की गेंदबाजी की कमियां उजागर हुई हैं। दीपक चाहर के चोटिल होने से भी टीम प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायडू, शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जरूरत के मुताबिक रन कर रहे हैं। रायडू ने खासतौर पर ओपनर और नंबर चार दोनों क्रम पर अच्छा किया है। अब तक 391 रन बना चुके हैं। यदि सीएसके ओपनिंग पर फिर फाफ डू प्लेसिस और शेन वाटसन को उतारती है तो फिर रायडू को निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी। धोनी ने तो अपने आलोचकों को करारा जवाब दे ही दिया है कि उनकी बल्लेबाजी में आज भी पावरफुल है। आरसीबी के गेंदबाजों के लिए धोनी के बल्ले पर अंकुश रखना बड़ी चुनौती होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एबी की वापसी से आरसीबी मजबूत 

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore ipl 2018 match 35 preview
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

आरसीबी की बल्लेबाजी में भी कप्तान विराट कोहली ही फॉर्म में हैं। टीम के लिए यह अच्छी खबर है कि बुखार से उबरने के बाद एबी डीविलियर्स फिर मैदान में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 280 रन बनाए हैं। कोहली और एबी पर आरसीबी की उम्मीदें टिकी हैं। टीम को क्विंटन डि कॉक (201 रन), ब्रेडन मैककुलम (122 रन, पांच मैच) से भी योगदान की जरूरत है। वैसे मनदीप सिंह (204) और कोलिन डि ग्रैंडहोम (45 रन, तीन मैच) भी हैं। आरसीबी की चिंता डेथ ओवरों की गेंदबाजी है। उमेश यादव (11 विकेट) और युजवेंद्र चहल (07) ने तो अच्छा किया है लेकिन मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर बेहतर नहीं कर पाए हैं। टीम के पास टिम साउदी का भी विकल्प है।  

संभावित टीम एकादशः  

चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ।

आरसीबी: क्विंटन डि कॉक, ब्रैंडन मैकुलम, एबी डीविलियर्स, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), मनदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, टीम साउदी, युजवेन्द्र चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed