{"_id":"e3c2c5e8-a521-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"chennai-super-kings-vs-pune-warriors-preview-in-ipl-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉरियर्स पर भारी सुपर किंग्स की दावेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉरियर्स पर भारी सुपर किंग्स की दावेदारी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 14 Apr 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर पर धमाकेदार जीत से उत्साहित दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार को जब अपने घरेलू मैदान पर पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखना होगा।
विज्ञापन
चेन्नई ने अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं जबकि वॉरियर्स को चार में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन को देखा जाए तो सुपर किंग्स का पलड़ा इस मैच में भारी दिखाई देता है।
विज्ञापन
साथ ही वॉरियर्स को इस मैच में अपने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की भी सेवाएं नहीं मिल पाए।
तमिलनाडु में हुए विरोध के बाद आईपीएल की संचालन परिषद ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को चेन्नई में होने वाले मैचों में नहीं उतारने का फैसला किया था।
वॉरियर्स के पास युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, रोस टेलर. मैथ्यूज और मिचेल मार्श के रूप में टी-20 के विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं लेकिन एक इकाई के रूप में टीम अभी तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर चेन्नई का अपने घर में रिकॉर्ड शानदार रहा है। कप्तान धोनी, रैना, बद्रीनाथ, मुरली विजय, माइकल हसी, रविंद्र जडेजा किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।