फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings vs delhi capitals qualifier 2 ipl 2019 csk vs dc match preview

युवा जोश और अनुभव के बीच होगी जोरदार टक्कर, दिल्ली के सामने चेन्नई की चुनौती

Thu, 09 May 2019 11:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 09 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
chennai super kings vs delhi capitals qualifier 2 ipl 2019 csk vs dc match preview
दिल्ली बनाम चेन्नई

दिल्ली को शुक्रवार को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही चेन्नई को हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी जिसके बाद ही उसका अपने पहले IPL फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ होगा। 

विज्ञापन


चेन्नई ने ही दिल्ली को चेपॉक पर 80 रन से शिकस्त देकर लीग तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने से रोक दिया था और अब फिर क्वालीफायर दो में महेंद्र सिंह धोनी की टीम उसकी राह में खड़ी है। 
विज्ञापन


बुधवार को एलिमिनेटर में अंतिम ओवरों के तनावपूर्ण क्षण में मिली जीत में दिल्ली के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ने अहम भूमिका अदा की जिससे टीम का मनोबल बढ़ा होगा। हालांकि वह टीम के लिए मैच फिनिश नहीं कर सके जिससे उन्हें इसकी आलोचना का सामना भी करना होगा। लेकिन दूसरा क्वालीफायर मैच विजयी पारी खेलकर आलोचकों को चुप कराने के लिए उन्हें बेहतर मंच प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य युवा खिलाड़ी पृथ्वी साव ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पिछली तीन पारियों में कम स्कोर बनाने के बाद टीम के लिए अच्छा योगदान करके वह खुश होंगे। 

दिल्ली की टीम यहां पहले ही एक मैच (एलिमिनेटर) खेल चुकी है तो उसे यहां की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से जानने का फायदा मिलेगा। उसके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और इशांत शर्मा ने कागिसो रबाडा की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया और कीमो पॉल ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए तीन विकेट हासिल किए। अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा फिर से किफायती रहे और उन्होंने एक विकेट भी प्राप्त किया। 

टीम के बल्लेबाज भी राहत की सांस लेंगे कि उन्हें इमरान ताहिर और हरभजन सिंह की फिरकी का सामना चेन्नई में टर्न लेती पिच पर नहीं करना होगा लेकिन फिर भी इनसे निपटना उनके लिये चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि टीम एलिमिनेटर में खेलकर आगे के मुश्किल मुकाबले के लिये निश्चित रूप से तैयार हो गई होगी। 

वहीं दूसरी ओर चेन्नई इस तरह के बड़े मैचों में खेलने की आदी है, वह तीन बार इस खिताब को जीतने के अलावा चार बार उप विजेता रह चुकी है। टीम को हालांकि क्वालीफायर एक में मुंबई इंडियंस से शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन वह स्टाइल में वापसी करेगी। 

मुंबई के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद धोनी अपने बल्लेबाजों से सुधरे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 53 गेंद में 96 रन की पारी खेलने के बाद ज्यादा रन नहीं जुटा सके हैं। 

टीम के करिश्माई कप्तान ने स्वीकार किया था कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैच में वे पिच के हालात को समझ सकते थे और उन्होंने अपने बल्लेबाजों को शाट चयन के बारे में ताकीद भी किया। 

धोनी ने मुंबई से छह विकेट की हार के बाद कहा, 'हमारे पास ये सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, ऐसा दिखता है कि हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन कभी कभार वे ऐसे शाट खेलते हैं जो उन्हें नहीं खेलने चाहिए। ये खिलाड़ी अनुभवी हैं और उन्हें हालात को बेहतर तरीके से समझना चाहिए।' मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed