CSK ने मांजरेकर को कमेंटरी पैनल से हटाए जाने पर ली चुटकी, जडेजा के बहाने साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को अक्सर भारत के मैचों में कमेंटरी करते देखा जाता रहा है। लेकिन फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बीसीसीआई ने अपने कमेंटरी पैनल से निकाल दिया है। आईसीसी के कई टूर्नामेंट में कमेंटरी कर चुके मांजरेकर को हटाने के पीछे के मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड उनके काम से खुश नहीं था।
शनिवार को मांजरेकर को हटाए जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी और फैसले पर अलग-अलग तरह की टिपण्णी भी की। वहीं आईपीएल की फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मांजरेकर का नाम लिए बगैर ही उनपर कटाक्ष किया।
धोनी की टीम चेन्नई ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अब टुकड़ों में ऑडियो फ़ीड सुनने की आवश्यकता नहीं है'। बता दें कि आईपीएल में रविन्द्र जडेजा चेन्नई की तरफ से ही खेलते हैं और धोनी के बेहद खास खिलाड़ी हैं।
Need not hear the audio feed in bits and pieces anymore. 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 14, 2020
"By bits 'n' pieces of sheer brilliance, he's ripped me apart on all fronts."@sanjaymanjrekar has something to say to @imjadeja after the all-rounder's fantastic performance against New Zealand.#INDvNZ | #CWC19 pic.twitter.com/i96h5bJWpE
— ICC (@ICC) July 10, 2019
सीएसके ने मांजरेकर की उस पूरानी ट्वीट का सहारा लिया, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा पर ट्वीट करते हुए टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी कहा था। इस विवादित ट्वीट की काफी आलोचना हुई थी और जडेजा ने भी जवाब देते हुए कहा था, 'इसके बावजूद मैंने आपकी तुलना में दोगुना मैच खेले और मैं अब भी खेल रहा हूं। जिन्होंने उपलब्धि हासिल की है उन खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखें। मैंने आपकी काफी जुबानी बकवास सुन ली है।'
Still i have played twice the number of matches you have played and i m still playing. Learn to respect ppl who have achieved.i have heard enough of your verbal diarrhoea.@sanjaymanjrekar
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) July 3, 2019