{"_id":"67f10a1b159c9761a307a7af","slug":"chennai-super-kings-captain-ruturaj-gaikwad-recovers-from-elbow-injury-no-ms-dhoni-captain-against-dc-in-ipl-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट से उबरे, धोनी को कप्तानी करते नहीं देख सके प्रशंसक; फैंस हुए मायूस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs DC: ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट से उबरे, धोनी को कप्तानी करते नहीं देख सके प्रशंसक; फैंस हुए मायूस
Sat, 05 Apr 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Apr 2025 04:17 PM IST
सार
गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी और दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले तक उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि गायकवाड़ की अनुपस्थिति में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
ऋतुराज और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट से उबर गए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेल रहे हैं। दरअसल, गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी और दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले तक उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि गायकवाड़ की अनुपस्थिति में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं। हालांकि, गायकवाड़ के मैच में खेलने से फैंस धोनी को कप्तानी करने नहीं देख पाए।
विज्ञापन
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके के लिए राहत की बात यह है कि उसके नियमित कप्तान फिट हो गए हैं और इस मुकाबले में खेल रहे हैं। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है और फाफ डुप्लेसिस की जगह समीर रिजवी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। डुप्लेसिस फिट नहीं होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। सीएसके ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। जैमी ओवरटन की जगह डेवोन कॉनवे को लिया गया है, जबकि राहुल त्रिपाठी के स्थान पर मुकेश चौधरी को जगह मिली है।

हसी के बयान ने दिए थे संकेत
दिल्ली के खिलाफ मैच से एक दिन पहले सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने इस बात की पुष्टि की थी कि गायकवाड़ की फिटनेस का आकलन शुक्रवार को किया गया था, लेकिन उनके मैच में खेलने पर अंतिम फैसले मैच के दिन हुआ। हसी से यह पूछा गया था कि अगर ऋतुराज फिट नहीं हो सके तो क्या टीम किसी कार्यवाहक कप्तान के बारे में सोच रही है? इस हसी ने संकेत दिए थे कि विकेट के पीछे एक 'युवा' खिलाड़ी शनिवार के मैच में कप्तानी कर सकता है। हसी का इशारा धोनी की तरफ था जिससे फैंस को लग रहा था कि धोनी दिल्ली के खिलाफ कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी।
ये भी पढ़ें: LSG vs MI: लखनऊ की जीत के बाद मुख्य कोच लैंगर का दिखा मजाकिया अंदाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया पत्रकार का फोन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।इम्पैक्ट प्लेयरः मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयरः शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।