फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings captain MS Dhoni took time out to meet and greet a fan in a wheelchair IPL 2025

IPL 2025: एयरपोर्ट पर धोनी ने दिखाई दरियादिली, व्हीलचेयर पर बैठी प्रशंसक के साथ ली सेल्फी; देखें वीडियो

Thu, 17 Apr 2025 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Apr 2025 03:57 PM IST
सार

धोनी ने उस प्रशंसक का फोन लिया और उनके साथ सेल्फी ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग माही के इस व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chennai Super Kings captain MS Dhoni took time out to meet and greet a fan in a wheelchair IPL 2025
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के व्यवहार ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। एयरपोर्ट पर धोनी ने दरियादिली दिखाई और व्हीलचेयर पर बैठी एक प्रशंसक के साथ सेल्फी ली। धोनी सुरक्षाकर्मियों के बीच से गुजर रहे थे और उनकी नजर प्रशंसक पर पड़ी जो उनके साथ फोटो लेना चाहती थी। धोनी थोड़ी देर के लिए रुके और प्रशंसक की तरफ गए। 
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो 
धोनी ने उस प्रशंसक का फोन लिया और उनके साथ सेल्फी ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग माही के इस व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिला चुके धोनी कई बार ऐसा कर चुके हैं और प्रशंसकों के साथ उनका व्यवहार हमेशा ही सरल होता है। उन्हें अक्सर प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाते देखा जाता है, खासकर अपने गृहनगर रांची में।

ये भी पढ़ें: RCB vs PBKS Playing 11: घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी आरसीबी, पंजाब के स्पिन आक्रमण से रहना होगा सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीएसके की कमान संभाल रहे हैं धोनी 
धोनी इस वक्त आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। सीएसके के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं जिस कारण धोनी उनकी अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे हैं। धोनी का समर्थन करने के लिए चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर ही नहीं, बल्कि हर वेन्यू पर प्रशंसक आ रहे हैं। सोमवार को सीएसके और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच के दौरान अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भी धोनी की दीवानगी देखने को मिली थी। 

प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले उम्रदराज खिलाड़ी
धोनी ने लखनऊ में अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सीएसके ने लगातार पांच मैच हारने के बाद जीत हासिल की थी। उस मैच में धोनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 2018 सीजन के बाद पहली बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। धोनी आईपीएल इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। सीएसके का सामना अब रविवार को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed