फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs PBKS Dream11 Prediction: Bangalore vs Punjab Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Player List

RCB vs PBKS Playing 11: घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी आरसीबी, पंजाब के स्पिन आक्रमण से रहना होगा सावधान

Thu, 17 Apr 2025 03:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

RCB vs PBKS Playing 11 Today Match : आरसीबी के बल्लेबाजों को बंगलुरू की धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर तथा दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव और विपराज निगम के सामने संघर्ष करना पड़ा था। अब युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल उनकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
RCB vs PBKS Dream11 Prediction: Bangalore vs Punjab Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Player List
आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए घर में जीत दर्ज करना चुनौती बना हुआ है। शुक्रवार को उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच में अगर आरसीबी को जीत दर्ज करनी है तो उन्हं पंजाब के स्पिन आक्रमण से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

चहल और मैक्सवेल से रहना होगा सावधान
आरसीबी के बल्लेबाजों को बंगलुरू की धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर तथा दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव और विपराज निगम के सामने संघर्ष करना पड़ा था। अब युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल उनकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। यही नहीं, चहल और मैक्सवेल लंबे समय तक आरसीबी की तरफ से खेलते रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब का स्पिन आक्रमण बन सकता है मुसीबत
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर फॉर्म में लौटने वाले चहल का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता जबकि मैक्सवेल को बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बावजूद अंतिम एकादश में जगह मिलना तय है। चहल जादुई गेंदों के बजाय लेंथ के मास्टर हैं। यह लेग स्पिनर ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद करके बल्लेबाजों को लंबे शॉट खेलने का लालच देता है जिससे कि वह सीमा रेखा के करीब कैच दे देते हैं। वह अपनी गति में भी काफी चतुराई से बदलाव करते हैं और यदि बल्लेबाजों को उनके खिलाफ छक्के मारने हैं तो उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होती है। मैक्सवेल भी एक ऐसे स्पिनर हैं, जो बड़े टर्न या डिपर्स के बजाय नियंत्रण पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन

आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण में ये अनुभवी
आरसीबी के पास क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं और टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पंजाब टीम के पास अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन के रूप में अच्छे तेज गेंदबाज हैं, हालांकि वे आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जितने अनुभवी नहीं हैं।

पहली बार होगा श्रेयस और पाटीदार का आमना-सामना
अगर कप्तानों की बात करें तो रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर में बहुत कम समानता है। इस टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज के रूप में शानदार रिकार्ड रखने वाले अय्यर ने आईपीएल विजेता कप्तान के रूप में अपनी साख साबित की है। दूसरी तरफ पाटीदार आईपीएल में पहली बार कप्तान बने हैं। लेकिन असमानता यहीं पर खत्म हो जाती है क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी शांत रहकर बड़ी कुशलता से अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज माना जाता है और इसलिए बल्लेबाजी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

कोलकाता के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में जीत दर्ज करने से पंजाब का हौसला बढ़ा होगा लेकिन उसे आरसीबी से सतर्क रहना होगा जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई है और उस पर पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक।
 

आइए जानते हैं आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 18 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed