फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings captain MS Dhoni creates unprecedented IPL record

एमएस धोनी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, IPL में यह कारनामा करने वाले बने एकमात्र क्रिकेटर

Wed, 23 May 2018 04:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings captain MS Dhoni creates unprecedented IPL record
एमएस धोनी - फोटो : ipl

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल का बैन झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 में धमाकेदार वापसी की। 'धोनी ब्रिगेड' अब तक विरोधी टीमों पर पूरी तरह हावी रही और इसका असर मंगलवार को भी दिखा जब पहले क्वालीफायर में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स ने सातवीं बार आईपीएल के फाइनल में एंट्री की। यह ध्यान देने लायक है कि सीएसके ने यह सभी उपलब्धि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हासिल की। 2008 में आईपीएल की शुरुआत से सीएसके ने धोनी के मार्गदर्शन में लाजवाब प्रदर्शन किया। एमएसडी ने भी फ्रैंचाइजी का भरोसा कायम रखा और अच्छे नतीजे मुहैया कराए व टीम को दो बार आईपीएल का चैंपियन बनाया।

विज्ञापन

यह रिकॉर्ड सिर्फ और सिर्फ एमएस धोनी के नाम हुआ दर्ज

chennai super kings captain MS Dhoni creates unprecedented IPL record
एमएस धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स ने जब मंगलवार को रोमांचक मैच में हैदराबाद को दो विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया तो धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा बार नजर आने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने आईपीएल फाइनल में 8 बार प्रवेश किया। 7 बार चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से जबकि एक बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से।

एमएस धोनी ने इन सालों में आईपीएल फाइनल में शिरकत की:

2008- CSK

2010- CSK

2011- CSK

2012- CSK

2013- CSK

2015- CSK

2017- RPS

2018- CSK

मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके धोनी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 15 मैचों में धोनी ने 150 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 455 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed