फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings‏ appoint former South African  cricketer Eric Simons as Bowling Consultant

IPL 2018: दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी बना CSK का गेंदबाजी सलाहकार

Wed, 14 Feb 2018 07:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings‏ appoint former South African  cricketer Eric Simons as Bowling Consultant
सीएसके - फोटो : Cricbuzz.com

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार आलराउंडर एरिक सिमंस को अपना गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। बता दें कि दो साल के निलंबन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है एरिक सिमंस टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। इसी दौरान टीम इंडिया ने 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। आईपीएल में भी सिमंस को काम करने का पूरा अनुभव है। 2016 में उन्हें नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। इससे पहले वो दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े हुए थे। 
विज्ञापन


इस बार के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी स्टीफन फ्लेंमिंग को टीम का मुख्य कोच बनाया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मिपति बालाजी गेंदबाजी कोच हैं। इसके साथ ही टीम ने आईपीएल सीजन-11 में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और लुंगी एन्गिडी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, सीएसके ने सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा को रिटेन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से 27 मई तक खेला जाएगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला भी इसी ग्राउंड पर होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed