फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai captain MS DHONI told Deepak Chahar drugs says he has been adopted by Tamil Nadu

MS Dhoni: चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दीपक चाहर को बताया 'ड्रग्स', तमिलनाडु को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 11 Jul 2023 10:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

धोनी ने चेन्नई को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। उनकी कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है।

विज्ञापन
Chennai captain MS DHONI told Deepak Chahar drugs says he has been adopted by Tamil Nadu
दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट खेलने के अलावा बिजनेस में रुचि रखते हैं। उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी बनाया है। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म "LGM" (लेट्स गैट मैरिड) है। इसके ट्रेलर लॉन्च के लिए वह पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई पहुंचे। वहां उन्होंने कई मजेदार किस्से बताए। धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स में अपने साथी दीपक चाहर के बारे में मजेदार किस्से सुनाए। धोनी ने दीपक चाहर को 'ड्रग्स' भी कह दिया।
विज्ञापन


दरअसल, दीपक चाहर मैदान के अंदर और बाहर मस्ती मजाक के लिए जाने जाते हैं। वह मौका मिलते ही मस्ती करने लगते हैं। कई बार तो कप्तान धोनी ने उनके साथ मजाक किया है। वहीं, चाहर फ्लाइट हो होटल अपने कप्तान की तस्वीर खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए धोनी ने कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में दीपक को 'ड्रग्स' बताया।
विज्ञापन

Chennai captain MS DHONI told Deepak Chahar drugs says he has been adopted by Tamil Nadu
दीपक चाहर - फोटो : IPL/BCCI
दीपक चाहर के बारे में कही मजेदार बात
धोनी ने कहा, "दीपक एक ड्रग की तरह है। अगर वह आपके आसपास नहीं है तो आप सोचेंगे कि कहां है और अगर वह आपके आसपास है तो फिर सोचेंगे कि यहां क्यों है? एक बात अच्छी है कि वह धीरे-धीरे परिपक्व हो रहा है, लेकिन इसमें काफी वक्त लगता है और यह एक समस्या है।'' इसके बाद धोनी ने हंसते हुए दीपक के बारे में कहा, "मैं अपने जीवनकाल में उसे परिपक्व होता नहीं देख पाऊंगा।''

Chennai captain MS DHONI told Deepak Chahar drugs says he has been adopted by Tamil Nadu
ट्रेलर लॉन्च के दौरान धोनी और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार बनाया चैंपियन
धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने पहले सीजन में ही खरीद लिया था। वह आईपीएल के पहले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। धोनी ने चेन्नई को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। उनकी कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है। धोनी को चेन्नई ही नहीं बल्कि पूरे तमिलनाडु में लोग काफी पसंद करते हैं।

तमिलनाडु से है स्पेशल कनेक्शन
कार्यक्रम में तमिलनाडु के बारे में बात करते हुए धोनी ने बताया कि क्यों चेन्नई उनके लिए खास है। चेन्नई के कप्तान ने कहा कि उन्होंने यहां अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। धोनी ने कहा, ''मेरा टेस्ट डेब्यू चेन्नई में हुआ था। टेस्ट में मैंने सर्वाधिक स्कोर चेन्नई में ही बनाया था और अब मेरी प्रोडक्शन की पहली फिल्म भी तमिल में ही आ रही है। चेन्नई मेरे लिए बहुत खास है। मुझे यहां बहुत पहले ही गोद ले लिया गया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed