फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chawla slams ton in county at lord's

गंभीर फ्लॉप, लेकिन चावला ने जड़ा सुपरहिट सैकड़ा

Fri, 30 Aug 2013 01:00 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
chawla slams ton in county at lord's

काउंटी क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इन दिनों रन बनाने को लेकर काफी जूझ रहे हैं, लेकिन फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला जैसे पुछल्ले बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में शतक ठोककर कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन


गंभीर और चावला दोनों ही इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं और काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में जुटे हैं।

हालांकि, गंभीर की खराब फॉर्म अब भी जारी है। वह अब तक चार मैच खेले चुके हैं और चारों में ही फ्लॉप रहे हैं।
ये भी पढ़िएः फिंच का टी-20 में कमाल, बनाए दो विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन

जबकि काउंटी में एक बार फिर समरसेट के लिए खेलते हुए चावला ने शतकीय पारी खेली है। उन्होंने ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर मिडिलसेक्स के खिलाफ 170 गेंदों में 120 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरसेट एक समय सात विकेट पर 211 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन चावला के उपयोगी शतक की बदौलत टीम ने खुद को संकट से बाहर निकाल लिया। वह जिस समय आउट हुए उस समय टीम का स्कोर नौ विकेट पर 417 रन था।

लॉर्ड्स पर शतक लगाना हर किसी बल्लेबाज का सपना होता है। ऐसे में एक पुछल्ले बल्लेबाज के बल्ले से शतक निकलना अपने आप में सुखद है।

फिरकी गेंदबाज चावला का यह पहला प्रथम श्रेणी शतक है। इस मैच में वह शतक लगाने के अलावा तीन विकेट भी झटक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed