फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Charith Asalanka has been named the captain of Sri Lanka's 16-member T20 side for series against India

IND vs SL: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने घोषित की टी20 टीम, चरिथ संभालेंगे कमान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Tue, 23 Jul 2024 12:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Jul 2024 12:06 PM IST
सार

श्रीलंका ने इस सीरीज के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज चरिथ असालंका को कप्तानी सौंपी है। चरिथ वानिंदु हसरंगा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे जिन्होंने पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Charith Asalanka has been named the captain of Sri Lanka's 16-member T20 side for series against India
चरिथ असालंका - फोटो : PTI

विस्तार

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी जिसका अंतिम मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। आशा के अनुरूप श्रीलंका ने इस सीरीज के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज चरिथ असालंका को कप्तानी सौंपी है। चरिथ वानिंदु हसरंगा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे जिन्होंने पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। 
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में दोनों ही टीम नए कप्तान की अगुआई में खेलने उतरेगी। मालूम हो कि टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। वहीं, गौतम गंभीर जहां मुख्य कोच के तौर पर इस सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे, जबकि इस सीरीज के लिए सनथ जयसूर्या को श्रीलंका का अंतरिम कोच बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण 
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। पूर्व कप्तान हसरंगा टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में 15 विकेट लिए थे। श्रीलंका ने हालांकि, अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को टी20 टीम में जगह नहीं दी है, लेकिन पूर्व कप्तान दासुन शनाका को शामिल किया है। दिनेश चांदीमल की भी टीम में वापसी हुई है। लंका प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन के बाद मथीशा पथिराना और महेश तीक्ष्णा को भी टीम में जगह मिली है। पथिराना ने नौ मैचों में 15 विकेट लिए थे, जबकि तीक्ष्ण ने इतने ही मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ श्रीलंका की टी20 टीम इस प्रकार है...
चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्ष्णा, चामिंदु विक्रमासिंधे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed