फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chandrika hathirusinghe could be next head coach of sri lanka

चंद्रिका हथुरूसिंघा हो सकते हैं श्रीलंका के अगले हेड कोच

Thu, 16 Nov 2017 02:21 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 16 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
chandrika hathirusinghe could be next head coach of sri lanka
श्रीलंका टीम
श्रीलंकाई टीम प्रबंधन 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखते हुए बांग्लादेश के मुख्य कोच और श्रीलंका के ही पूर्व खिलाड़ी चंद्रिका हथुरूसिंघा को हेड कोच के तौर पर नियुक्त करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में बातचीत जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के निराशाजनक दौरे के बाद इस महीने के शुरूआत में बांग्लादेश के कोच हथरूसिंधा ने अपने पद से हटने का फैसला किया था। तब से अटकलें लग रही हैं कि वह श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कोच की कमान संभालेंगे क्योंकि जून में श्रीलंका के हेडकोच ग्राहम फोर्ड के हटने के बाद से यह पद खाली है।
विज्ञापन


इस मामले में श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेखर ने इस कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह पूर्व टेस्ट खिलाड़ी इस पद को संभालेगा। जयसेखर ने कहा, मैं निश्चित रूप से हथुरूसिंघा का अगले विश्व कप के लिए हमारी टीम की तैयारी करवाने के लिए स्वागत करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 49 वर्षीय हथुरूसिंघा ने श्रीलंका टीम की तरफ से 26 टेस्‍ट और 35 वनडे मैच खेले हैं। उन्‍होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 1999 में खेला था। टेस्‍ट में 1274 रन और वनडे में 669 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। फिलहाल श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर है और इस लंबे दौरे पर वो 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया के साथ श्रीलंका का टेस्ट मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed