WI Inning
43/1 (5 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 28(17)*
Kamil Pooran 5 (8)
WI need 181 runs in 15.0 remaining overs
{"_id":"5c8a4e0fbdec22143356c6ba","slug":"chandika-hathurusingha-will-return-from-south-africa-before-finish-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका क्रिकेट ने मुख्य कोच से दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने को कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका क्रिकेट ने मुख्य कोच से दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने को कहा
Thu, 14 Mar 2019 06:22 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
chandika hathurusinghe
श्रीलंका के मुख्य कोच चंडिका हाथुरूसिंघे को वनडे सीरीज के बीच में गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने और क्षेत्ररक्षण कोच स्टीव रिक्सन को वनडे के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की जिम्मेदारी लेने को कहा गया।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने गुरूवार को कहा, 'हाथुरूसिंघे को अंतिम वनडे के बाद दक्षिण अफ्रीका से लौटने के लिये कहा गया है। स्टीव रिक्सन टी20 सीरीज में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।'
विज्ञापन
हाथुरूसिंघे केप टाउन में 16 मार्च को होने वाले अंतिम वनडे के बाद श्रीलंका लौट आयेंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 4-0 से बढ़त बनाये है। सिल्वा ने कहा कि बोर्ड हाथुरूसिंघे से इंग्लैंड में मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप के लिये उनकी योजना के बारे में पूछेंगे।
विज्ञापन
हाथुरूसिंघे बांग्लादेश को सफलता दिलाने के बाद दिसंबर 2017 में श्रीलंका के मुख्य कोच बने थे। हालांकि उनके मार्गदर्शन में श्रीलंकाई टीम आईसीसी रैंकिंग में खिसक गयी और आस्ट्रेलिया में 2020 टी20 विश्व कप के लिये स्वत: क्वालीफाई नहीं कर सकी।
वनडे में भले ही टीम जूझ रही हो लेकिन श्रीलंकाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनकर इतिहास रच दिया।