फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chamu Chibhabha missed his first ton by one run

एक रन से शतक से चूका बल्लेबाज, वनडे में हुआ यह 28वीं बार

Sun, 31 May 2015 04:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 May 2015 04:58 AM IST
विज्ञापन
Chamu Chibhabha missed his first ton by one run

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के बाहर धमाकों के बीच कप्तान अजहर अली ने अपना ध्यान नहीं खोया और शानदार शतक लगाकर टीम को वनडे सीरीज दिलवा दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है और सीरीज के दूसरे मैच में शुक्रवार को पाक ने मेहमान टीम को 16 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। पाक ने करीब 2 साल बाद कोई वनडे सीरीज जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर कप्तान अजहर के लिए यह परिणाम बेहद सुखद कहा जा सकता है क्योंकि बांग्लादेश के हाथों शुरुआती 3 मैचों में हार के बाद उनकी अगुवाई में टीम को लगातार दूसरी जीत दिलवाई।

पाक ने जिम्बाब्वे से मिले 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48वें ओवर में 4 विकेट खोकर यह स्कोर खड़ा कर लिया। पाक की इस जीत में कप्तान और ओपनर अजहर अली का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने शानदार शतक लगाते हुए 102 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के द्वार पहुंचा दिया।

बतौर कप्तान हार की हैट्रिक लगाने के बाद लगातार 2 जीत

Chamu Chibhabha missed his first ton by one run

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान वनडे टीम की कप्तानी हासिल करने वाले अजहर अली की शुरुआत बतौर कप्तान खराब रही थी और बांग्लादेश जैसी टीम के हाथों उसके ही घर में पाकिस्तान को पहली बार लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन 6 साल बाद अपने घर में वनडे सीरीज खेल रही पाक टीम ने एक बार फिर जीत की राह पकड़ ली है क्योंक‌ि पाक ने करीब 2 साल बाद कोई वनडे सीरीज जीती है।

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बनाए। उसकी ओर से पाक मूल के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने नाबाद 100 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर चामू चिभाभा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और 99 रनों का योगदान दिया। वह महज एक रन से अपने शतक से चूक गए।

वनडे क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज बने चिभाभा जिम्बाब्वे के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जो 99 रन पर आउट हुए। ओवरऑल देखा जाए तो एक रन से शतक से चूकने की यह 28वीं घटना है।

इन दोनों के अलावा मेहमान टीम का और कोई बल्लेबाज कमाल नहीं देखा पाया। पाक के लिए वहाब रियाज और यासिर शाह ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में पाक ने कप्‍तान और ओपनर अजहर अली (102) के शानदार शतक और हैरिस सोहैल के नाबाद 52 रनों की बदौलत मैच जीत लिया। सीरीज का तीसरा मैच 31 मई को लाहौर के इसी गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed