{"_id":"5929986b4f1c1b812d536e07","slug":"champions-trophy-worry-for-team-india-yuvraj-skips-training-before-warm-up-match-against-kiwis","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी: अभ्यास मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, मुख्य खिलाड़ी हुआ बीमार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी: अभ्यास मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, मुख्य खिलाड़ी हुआ बीमार
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 27 May 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी-अजिंक्य रहाणे
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया को झटका लगा है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी माने जाने वाले युवराज सिंह बीमार होने के कारण शनिवार को प्रैक्टिस सेशन में नहीं आए। रविवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरना है ऐसे में यह खबर अच्छी नहीं है। हालांकि टीम मैनेजमेंट का मानना है कि युवराज कल मैच से पहले फिट हो जाएंगे। हालांकि ये बात अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है कि युवराज कीवी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन
युवराज के अलावा अन्य बल्लेबाजों विराट कोहली, एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर जमकर पसीना बहाया। इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट कोहली ने कहा था कि युवराज और धोनी का अनुभव टीम को बहुत काम आएगा। यदि इन दोनों को आजादी से खेलने का मौका मिले तो दोनों खिलाड़ी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद दूसरा अभ्यास मैच रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। ग्रुप बी में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका हैं। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को होगा।
विज्ञापन