फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy will start without opening ceremony Rohit Sharma will not go to Pakistan

Champions Trophy 2025: उद्घाटन समारोह के बिना होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, पाकिस्तान नहीं जाएंगे रोहित शर्मा

Thu, 30 Jan 2025 09:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Jan 2025 09:00 PM IST
सार

19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहसे सभी को उद्घाटन समारोह की तारीखों का इंतजार है। हालांकि, अब खबर आई है कि टीमों के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले होने वाले फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। इससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

विज्ञापन
Champions Trophy will start without opening ceremony Rohit Sharma will not go to Pakistan
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC/Champions Trophy

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहसे सभी को उद्घाटन समारोह की तारीखों का इंतजार है। हालांकि, अब खबर आई है कि टीमों के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले होने वाले फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। इससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन

नहीें होगा कोई फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र के हवाले से बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले कप्तानों का कोई फोटोशूट या प्रेस कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान में नहीं होगी। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा- टीमों के व्यस्त कार्यक्रम और अनुपलब्धता के कारण टूर्नामेंट से पहले पूर्व कप्तानों की बैठक रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा। बात यह है कि टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इंग्लैंड और भारत सीमित ओवरों की सीरीज खेल रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में टेस्ट और वनडे सीरीज खेल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी करेगा निजी समारोह का आयोजन
सूत्र के अनुसार, पीसीबी 16 फरवरी को लाहौर में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन करेगा, ये कार्यक्रम चैंपियंस ट्रॉफी के औपचारिक उद्घाटन समारोह से अलग होगा।
विज्ञापन

Champions Trophy will start without opening ceremony Rohit Sharma will not go to Pakistan
भारत का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
भारत का शेड्यूल
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।

Champions Trophy will start without opening ceremony Rohit Sharma will not go to Pakistan
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : अमर उजाला
आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।


तीनों नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे

सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। दुबई पहले सेमीफाइल और लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो पाकिस्तान की किरकिरी हो जाएगी। ऐसे में मुकाबले की मेजबानी लाहौर से छीन ली जाएगी और मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed