चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में गुरुवार को लंदन के ओवल मैदान पर खेले जाने वाले पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना बांग्लादेश से होगा। इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की भिड़ंत साल 2015 के विश्व के दौरान प्री-क्वार्टर फाइनल में हुई थी। जिसमें बांग्लादेश ने तीन बार फाइनलिस्ट इंग्लैंड को मात देकर घर वापस भेज दिया था। इसके बाद से दोनों टीमों का विश्व क्रिकेट में कद बढ़ता गया। इस बात की झलक आईसीसी रैंकिंग में भी दिखाई पड़ती रही। बांग्लादेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड को त्रिकोणीय सीरीज में मात देकर आईसीसी रैंकिंग अब तक की सर्वश्रेष्ठ छठा स्थान हासिल किया है।
चैपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे इंग्लैंड -बांग्लादेश, आज ओवल में मुकाबला
इंग्लैंड के वन डे मैच खेलने के पारंपरिक रवैये में कोई बदलाव दिखाई नहीं आया है। ऐसा लगता है कि खिलाड़ी इसमें कोई बदलाव करना चाहती है। कप्तान इयान मोर्गन इंग्लैंड को आक्रामक बनाना चाहते हैं। लेकिन उनका आक्रामक रूप केवल इंग्लैंड की सरजमीं पर नजर आता है। ऐसे में लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड की आक्रामक रुख अपनाए रहेगी जिसकी पहली झलक बांग्लादेश के खिलाफ ओवल में नजर आएगी। इंग्लैंड के कोच के बयान से भी ऐसा ही जाहिर होता है। ट्रेवर बेलिस ने कहा- मैंने कभी किसी टीम को रक्षात्मक रवैया अपनाकर वैश्विक टूर्नामेंट जीतते हुए नहीं देखा। हमेशा वह टीम जीतती रही है जिसने साहसिक खेल दिखाया।