फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie

'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...': कप्तानी से बल्लेबाजी तक, विराट के साथ दोस्ती पर रोहित ने खोले कई राज

Tue, 29 Sep 2026 03:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 03:35 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपने मजबूत रिश्ते और आपसी समझ पर बात करते हुए कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे के खेल पर चर्चा करते हैं और जरूरत पड़ने पर सुझाव देते हैं। उन्होंने कहा कि खेलने के तरीके अलग होने के बावजूद टीम इंडिया के लिए दोनों का लक्ष्य हमेशा एक रहा है और विराट अब भी उसी जुनून के साथ खेलते हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie
रोहित-विराट - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से मैदान पर एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं। दोनों की दोस्ती और आपसी समझ को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। अब पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच आज भी मजबूत बॉन्डिंग है और वे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं।
विज्ञापन

Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie
रोहित और विराट - फोटो : ANI
लगभग दो दशक पुराना है साथ
रोहित और विराट भारतीय क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। रोहित ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जबकि विराट ने 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। करीब दो दशक से दोनों भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। रोहित ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि दोनों ने लगभग एक ही समय पर शुरुआत की और तब से टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों समझते हैं कि इस स्तर पर खेलने के लिए क्या करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie
रोहित-विराट - फोटो : ANI
'दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग है'
रोहित ने कहा कि दोनों के खेलने के तरीके भले ही अलग हैं, लेकिन इससे उनके बीच की समझ पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने विराट के बारे में कहा कि वह अब भी उसी अंदाज में खेलते हैं और टीम इंडिया के लिए रन बनाने तथा मैच जीतने की कोशिश करते हैं। रोहित के मुताबिक, कप्तान रहने के दौरान भी विराट का रवैया ऐसा ही था और अब भी उनके खेल में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन

Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : PTI
एक-दूसरे की बल्लेबाजी पर करते हैं चर्चा
रोहित ने बताया कि दोनों बल्लेबाज एक-दूसरे के खेल की सराहना भी करते हैं और जरूरत पड़ने पर सुधार के लिए सुझाव भी देते हैं। अगर रोहित की बल्लेबाजी में उन्हें कुछ ऐसा नजर आता है, जिसमें सुधार की गुंजाइश हो, तो विराट उनसे बात करते हैं। इसी तरह रोहित भी विराट को अपनी राय देते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच यह बातचीत लगातार चलती रहती है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie
रोहित और विराट - फोटो : ANI
अब कम होती है मुलाकात
रोहित ने बताया कि पहले दोनों खिलाड़ी लगातार दौरों पर रहते थे, इसलिए घर पर ज्यादा समय नहीं मिल पाता था। करीब एक साल पहले तक दोनों हर पांच-सात दिन में दौरे पर होते थे। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से थोड़ा अधिक समय मिलने के कारण दोनों घर पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। हालांकि, रोहित ने यह भी बताया कि अब दोनों की मुलाकात पहले की तुलना में कम होती है, क्योंकि विराट का घर उनसे काफी दूर है और वनडे सीरीज भी करीब एक-डेढ़ महीने के अंतराल पर होती हैं।

Rohit Sharma opens up on bond with Virat Kohli, says duo share strong camaraderie
विराट-रोहित - फोटो : BCCI
'विराट वही कोहली हैं, जिन्हें हम जानते हैं'
रोहित ने विराट के भविष्य के रवैये को लेकर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके खेल में कुछ बदलने की जरूरत है। उनके मुताबिक, विराट आगे भी उसी तरह तैयारी करेंगे, रन बनाने की कोशिश करेंगे और टीम इंडिया को मैच जिताने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। रोहित और विराट का यह रिश्ता भारतीय क्रिकेट में उनकी लंबी साझेदारी और मैदान के बाहर आपसी सम्मान को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed