{"_id":"67b99f178d9939994f02c31c","slug":"champions-trophy-pcb-writes-to-icc-after-host-pakistans-name-omitted-from-india-bangladesh-broadcast-know-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: भारत-बांग्लादेश मैच के प्रसारण में मेजबान टीम का नाम हटाए से खफा पाकिस्तान, ICC से की शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: भारत-बांग्लादेश मैच के प्रसारण में मेजबान टीम का नाम हटाए से खफा पाकिस्तान, ICC से की शिकायत
Sat, 22 Feb 2025 03:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 22 Feb 2025 03:25 PM IST
सार
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के प्रसारण में ऊपर बाएं तरफ जो लोगो लगा था उसमें केवल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लिखा था। उसमें मेजबान पाकिस्तान का नाम नहीं था। इसपर पीसीबी ने नाराजगी जताते हुए आईसीसी से शिकायत की है।
विज्ञापन
जय शाह और मोहसिन नकवी
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को दुबई में खेले गए मैच के सीधे प्रसारण के दौरान दिखाए गए टूर्नामेंट के लोगो में देश का नाम न होने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। पीसीबी सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने गलती स्वीकार कर ली है और आश्वासन दिया है कि वह दुबई में सभी मैचों में पाकिस्तान के नाम के साथ तीन पंक्ति वाले लोगो का उपयोग करेगा।
विज्ञापन
आईसीसी ने मानी गलती
उल्लेखनीय है कि भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था और वह हाइब्रिड फार्मूले के तहत अपने मैच दुबई में खेल रहा है। पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा- यह पुष्टि हो गई है कि पीसीबी ने इस संबंध में आईसीसी को पत्र लिखा है। आईसीसी ने पीसीबी को आश्वासन दिया है कि वह दुबई में खेले जाने वाले सभी मैच में पाकिस्तान के नाम के साथ तीन पंक्ति वाला लोगो उपयोग करेगा जैसा कि 19 और 21 फरवरी को कराची में खेले गए मैचों में इस्तेमाल किया गया था।

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उठा नया विवाद
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के प्रसारण में ऊपर बाएं तरफ जो लोगो लगा था उसमें केवल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लिखा था। उसमें मेजबान पाकिस्तान का नाम नहीं था। यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में रविवार को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मैच से पहले सामने आया है।