फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Pakistan Players should not behave friendly with Indians', says former PAK captain Moin Khan

CT 2025: 'भारतीयों से मैदान पर दोस्ताना व्यवहार नहीं करें पाकिस्तानी', पूर्व कप्तान मोईन खान का अजीबोगरीब बयान

Fri, 31 Jan 2025 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

भारत के खिलाफ कई मैच खेलने वाले मोईन ने कहा कि वह विपक्षी खिलाड़ियों के प्रति सम्मान रखने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके साथ जरूरत से ज्यादा मित्रता रखना सही नहीं है।

विज्ञापन
Champions Trophy: Pakistan Players should not behave friendly with Indians', says former PAK captain Moin Khan
मोईन खान ने बयान दिया है - फोटो : Twitter

विस्तार

पूर्व कप्तान और मुख्य कोच मोईन खान ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अजीबोगरीब सलाह दी है। उन्होंने अपनी टीम से आग्रह किया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को दुबई में होने वाले मैच में वे मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं करें। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल टी20 विश्व कप मुकाबले के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

पॉडकास्ट में बोले मोईन खान
मोईन ने अभिनेता उशना शाह के पॉडकास्ट में कहा, 'जब मैं इन दिनों पाकिस्तान और भारत के मैच देखता हूं तो मुझे यह समझ नहीं आता है कि जैसे ही भारतीय खिलाड़ी क्रीज पर आते हैं, हमारे खिलाड़ी उनके बल्ले की जांच करते हैं, उन्हें थपथपाते हैं और दोस्ताना बातचीत करते हैं।' भारत के खिलाफ कई मैच खेलने वाले मोईन ने कहा कि वह विपक्षी खिलाड़ियों के प्रति सम्मान रखने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके साथ जरूरत से ज्यादा मित्रता रखना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैदान पर उनसे बात करने की भी जरूरत नहीं'
उन्होंने कहा, 'हमारे सीनियर खिलाड़ी हमें बताया करते थे कि भारत के खिलाफ खेलते समय कोई शिकायत न करें और मैदान पर उनसे बात करने की भी जरूरत नहीं है। जब आप उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं तो वे इसे आपकी कमजोरी मान लेते हैं। आजकल भारत के खिलाफ खेलते समय हमारे खिलाड़ियों का व्यवहार मेरे लिए समझ से परे है। यहां तक कि मैदान के बाहर भी पेशेवर खिलाड़ी होने के कारण आपकी कुछ सीमाएं होनी चाहिए।'
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में
भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। पाकिस्तानी टीम डिफेंडिंग चैंपियंस भी हैं। 2017 में खेले गए पिछले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने भारत को हराया था। इन दोनों के अलावा ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है। वहीं, यह खबर भी सामने आई है कि टीमों के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले होने वाले फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। अब रोहित शर्मा को पाकिस्तान नहीं जाना पड़ेगा। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा- टीमों के व्यस्त कार्यक्रम और अनुपलब्धता के कारण टूर्नामेंट से पहले पूर्व कप्तानों की बैठक रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा। बात यह है कि टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इंग्लैंड और भारत सीमित ओवरों की सीरीज खेल रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में टेस्ट और वनडे सीरीज खेल रहा है।'

भारत का शेड्यूल
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed