{"_id":"67c55e89ddf725062a073a5a","slug":"champions-trophy-how-did-axar-patel-confidence-rise-said-this-about-mystersy-bowling-of-varun-chakravarthy-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: कौन से मैच से जगा अक्षर पटेल का आत्मविश्वास? किया खुलासा; वरुण की 'मिस्ट्री' पर भी दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: कौन से मैच से जगा अक्षर पटेल का आत्मविश्वास? किया खुलासा; वरुण की 'मिस्ट्री' पर भी दिया बयान
Mon, 03 Mar 2025 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:19 PM IST
सार
अक्षर ने साथी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (42 रन देकर पांच विकेट) की भी मैच जिताने वाले स्पेल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वरुण को श्रेय जाता है।'
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षर पटेल तेजी से सफेद गेंद के प्रारूपों में एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में खुद को स्थापित कर रहे हैं। हालांकि, उनके लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद अक्षर ने बताया है कि कैसे उनका आत्मविश्वास जगा, जिसकी वजह से अब वह किसी से भी टक्कर लेने के लिए तैयार हैं। अक्षर ने रविवार को कीवियों के खिलाफ 42 रन की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में केन विलियमसन का बेशकीमती विकेट हासिल करके भारत की 44 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
'पहले मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था'
अक्षर ने मैच के बाद कहा, 'मैं पहले वैसा प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हो पा रहा था जैसा मैं करना चाहता था। मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता था कि मैं अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम नहीं हो पा रहा हूं। हो सकता है मैं तब खुद पर अधिक दबाव डाल रहा था और यह जानने की कोशिश नहीं की कि मेरे पास प्रतिभा है।' अक्षर ने बताया कि 2022 में बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी ने उनके दिमाग खोल दिया। इस पारी ने भारत को 312 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने में मदद की थी।

'वेस्टइंडीज दौरे पर अपने बारे में पता चला'
उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद मुझे पता था कि मैं मैच फिनिश कर सकता हूं। जैसे ही मैंने उस आत्मविश्वास को हासिल किया। मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा कि मैं किसी को बल्लेबाजी दिखाना चाहता हूं या नहीं। अब मुझे पता है कि मेरे पास प्रतिभा है और अगर मैं मैदान पर अपना शत प्रतिशत देता हूं तो मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकता हूं।'

'बैटिंग क्रम में ऊपर आने से भी मिली मदद'
अक्षर ने यह भी कहा कि सफेद गेंद के प्रारूपों में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने से उन्हें मदद मिली है। उन्होंने कहा, 'जब मुझे मौका मिलता है तो मैं स्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं, लेकिन अब दृष्टिकोण बदल गया है। इससे पहले मैं नीचे उतरता था और मुझे तेजी से रन बनाने होते थे। अब मुझे पता है कि मेरे पीछे और भी बल्लेबाज हैं, इसलिए मैं उसी के अनुसार खेल सकता हूं।'

'टीम की जरूरत के मुताबिक करता हूं बल्लेबाजी'
अक्षर ने कहा, 'मुझे पता है कि मेरे पास बहुत समय है। यह टीम की जरूरत पर भी निर्भर करता है और अगर मुझे लगता है कि मुझे स्पिनर पर आक्रमण करना है तो मैं उसी के अनुसार खेलता हूं जैसे कीवियों के खिलाफ मैच में मैंने किया और हम अच्छा स्कोर बना सके।' न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर ने श्रेयस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी निभाई थी।

'वरुण ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की'
अक्षर ने साथी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (42 रन देकर पांच विकेट) की भी मैच जिताने वाले स्पेल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वरुण को श्रेय जाता है। टी20 विश्व कप 2021 उनके लिए अच्छा अनुभव नहीं था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की और उनका मानसिक कौशल दिखाता है कि वह अब पूरी तरह तैयार हैं। मुझे लगता है कि वह टी20 में अपने प्रदर्शन को वनडे में भी जारी रख रहे हैं।'

वरुण की मिस्ट्री बॉलिंग का क्या है राज?
अक्षर ने साथ ही यह भी बताया कि कौन सी खासियत उन्हें एक मुश्किल गेंदबाज बनाता है। अक्षर ने कहा, 'उनके हाथ को पढ़ना बहुत मुश्किल है। और जिस गति से वह गेंदबाजी करते हैं उस पर खेलना बहुत मुश्किल है। इसलिए मुझे लगता है अगर कोई बल्लेबाज (लाइन) चूक जाता है, तो आउट होने की संभावना अधिक होती है। वह फ्लाइट भी तेजी से कराते हैं।'