फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy first choice for wicketkeeper between Rishabh Pant and KL Rahul Coach Gautam Gambhir answered

Champions Trophy: ऋषभ पंत या केएल राहुल में कौन होगा विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद? कोच गौतम गंभीर ने दिया जवाब

Wed, 12 Feb 2025 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Feb 2025 11:18 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया था उनमें केवल पंत ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। राहुल को पहले दो मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया जिसमें वह सहज नजर नहीं आ रहे थे। तीसरे मैच में वह अपने पसंदीदा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 29 गेंद पर 40 रन का उपयोगी योगदान दिया।

विज्ञापन
Champions Trophy first choice for wicketkeeper between Rishabh Pant and KL Rahul Coach Gautam Gambhir answered
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हुंकार भर दी। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 भी कुछ हद तक स्पष्ट हो चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को मौका मिला, जबकि ऋषभ पंत को बाहर बैठना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी टूर्नामेंट के लिए केएल राहुल ही कप्तान और कोच की पहली पसंद होंगे। गुरुवार को आखिरी मुकाबला समाप्त होने के बाद जब मुख्य कोच गौतम गंभीर से केएल राहुल और ऋषभ पंत में से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पसंदीदा विकेटकीपर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल टीम की पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे और आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक विकल्प के रूप में अंतिम एकादश में शामिल करने पर तुरंत विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पंत को नहीं मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया था उनमें केवल पंत ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। राहुल को पहले दो मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया जिसमें वह सहज नजर नहीं आ रहे थे। तीसरे मैच में वह अपने पसंदीदा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 29 गेंद पर 40 रन का उपयोगी योगदान दिया। भारत ने यह मैच 142 रन से जीता।

गंभीर ने मैच के बाद कहा, राहुल अभी हमारा नंबर एक विकेटकीपर है और अभी मैं इतना ही कह सकता हूं। ऋषभ पंत को मौका मिलेगा लेकिन अभी राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हम दो विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ नहीं खेल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर पटेल को शुरुआती दो मैचों में नंबर पर उतारने के फैसले पर क्या बोले गंभीर?
पांचवें नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल की जगह पहले दो मैच में अक्षर पटेल को उतारने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए गंभीर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के बजाय टीम के हित महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा, हम औसत और आंकड़ों पर गौर नहीं करते। हम यह देखते हैं कि कौन खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन

'जायसवाल की जगह वरुण को शामिल करना सही'
गंभीर ने इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर करने के फैसले को भी सही बताया जिनकी जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ली है। उन्होंने कहा, इसका एकमात्र कारण यह है कि हम विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज के रूप में एक विकल्प चाहते थे और हम सभी जानते हैं कि वरुण चक्रवर्ती वह विकल्प हो सकते हैं। जायसवाल के सामने अभी लंबा भविष्य है और हम केवल 15 खिलाड़ियों का ही चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed