{"_id":"67b30c574cdda5cc19045870","slug":"champions-trophy-australian-team-reaches-pakistan-for-champions-trophy-steve-smith-is-leading-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंची, स्मिथ कर रहे अगुआई, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंची, स्मिथ कर रहे अगुआई, देखें वीडियो
Mon, 17 Feb 2025 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:45 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के लिए लाहौर पहुंच गई है। वे 22 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेंगे।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान पहुंची
- फोटो : PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंच गई। टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। पाकिस्तान गत चैंपियन भी है जिसने 2017 इंग्लैंड में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले सत्र में भारत को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के लिए लाहौर पहुंच गई है। वे 22 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेंगे।' टीम दो समूह में पाकिस्तान पहुंची। पहले समूह में कप्तान स्टीव स्मिथ, कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य शामिल थे जो दुबई के रास्ते कोलंबो से पाकिस्तान पहुंचे।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा समूह भी कोलंबो से दुबई होते हुए लाहौर पहुंचा जिसमें 15 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के दो अतिरिक्त सदस्य शामिल थे। हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाले भारत की तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम भी चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगी क्योंकि वे हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलकर यहां आए हैं। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया अपना दूसरा मैच 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा जबकि 28 फरवरी को फिर से गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला खेलेगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जैम्पा।