फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025: India likely to play in UAE, PCB ready for Hybrid Model says reports

Champions Trophy: भारत के आगे झुका पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी पर आया बड़ा अपडेट, लाहौर में नहीं होंगे मैच?

Thu, 07 Nov 2024 10:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Nov 2024 10:44 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत अपने मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और शारजाह में खेल सकता है। वहीं, पीसीबी भी इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में कराने के लिए राजी हो सकता है।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025: India likely to play in UAE, PCB ready for Hybrid Model says reports
जय शाह-पीसीबी - फोटो : twitter

विस्तार

अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसका वेन्यू फाइनल नहीं किया है। इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत के आगे झुकने को तैयार है। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने के लिए हामी नहीं भरी है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी टीम इंडिया?
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत अपने मुकाबले दुबई और शारजाह में खेल सकता है। वहीं, पीसीबी भी इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में कराने के लिए राजी हो सकता है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई से कहा, पीसीबी को लगता है कि भले ही भारत सरकार पाकिस्तान दौरे को मंजूरी ना दे लेकिन कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है क्योंकि पूरी संभावना है कि भारत अपने मैच दुबई या शारजाह में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार लेगी अंतिम फैसला
मालूम हो कि, पाकिस्तान ने पिछली बार जब 2023 में एशिया कप की मेजबानी की थी तो इसका आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल में किया गया था। इस दौरान भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे। भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान का दौरे करने की इजाजत नहीं दी थी। वहीं, एक बार फिर ऐसी स्थिति बनती दिख रही है कि भारत सरकार भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की अनुमति नहीं देगा।
विज्ञापन

11 नवंबर को हो सकता है शेड्यूल का एलान
अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अपनी ओर से किसी भी बोर्ड को अपनी सरकारी नीति के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बहुत जल्द चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। 

रिपोर्ट में कहा गया, आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल 10-12 नवंबर तक लाहौर का दौरा करेगा। इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जारी तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एक कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान किया जा सकता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 11 नवंबर को आईसीसी की तरफ से प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। पीटीआई को पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, पीसीबी ने आईसीसी के साथ उस संभावित कार्यक्रम पर चर्चा की है जो उन्होंने कुछ महीने पहले भेजा था और वह चाहता है कि 11 नवंबर को उसी कार्यक्रम की घोषणा की जाए।

पीसीबी ने की यह मांग
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पीसीबी ने आईसीसी से मांग की है कि अगर बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान के दौरे पर नहीं भेजता है तो उन्हें यह बात लिखित में देनी होगी। सूत्र ने कहा, पीसीबी चाहता है कि बीसीसीआई लिखित में दे कि उन्हें अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए अपनी सरकार से अनुमति मिली है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed