फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 Group B Semi-final Qualification Scenarios Points Table Updated Australia South Africa

Champions Trophy: बारिश से धुला दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच, रोमांचक हुई ग्रुप बी की जंग, जानिए समीकरण

Tue, 25 Feb 2025 06:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 25 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच धुलने से ग्रुप बी में सेमीफाइनल की जंग रोचक हो गई है। दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जुड़ गया है और टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम तीन अंक और +2.140 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीन अंक और +0.475 के नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 Group B Semi-final Qualification Scenarios Points Table Updated Australia South Africa
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच रावलपिंडी में होना था, लेकिन सुबह से ही बारिश बाधा बनी हुई थी। यही कारण है कि यह मुकाबला टॉस के बिना ही रद्द हो गया। अंपायर्स ने उम्मीद जताई थी कि अगर बारिश रुकती है तो भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से 20-20 ओवर का मैच हो सकता है, लेकिन मेघराज ने कोई नर्मी नहीं दिखाई और मैच रद्द हो गया। हम यहां ग्रुप बी के समीकरणों पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

रोमांचक मोड़ पर पहुंची ग्रुप बी की जंग
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच धुलने से ग्रुप बी में सेमीफाइनल की जंग रोचक हो गई है। दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जुड़ गया है और टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम तीन अंक और +2.140 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीन अंक और +0.475 के नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है। अब आठवां मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है, जिसमें हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल समाप्त हो जाएगा इंग्लैंड और अफगानिस्तान में से किसी एक का सफर
इंग्लैंड की टीम -0.475 नेट रनरेट के साथ तीसरे और अफगानिस्तान -2.140 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर है। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबलों में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से शिकस्त मिली थी। ग्रुप ए से न्यूजीलैंड और भारत पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं, मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में बुधवार को ग्रुप बी के मुकाबले में हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
विज्ञापन

ग्रुप ए की अंक तालिका

टीम खेले जीते हारे अंक नेट रनरेट
न्यूजीलैंड (Q) 2 2 0 4 +0.863
भारत (Q) 2 2 0 4 +0.647
बांग्लादेश 2 0 2 0 -0.443
पाकिस्तान 2 0 2 0 -1.087

ग्रुप बी की अंक तालिका

टीम खेले जीते हारे अंक नेट रनरेट
दक्षिण अफ्रीका 2 1 0 3 +2.140
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 3 +0.475
इंग्लैंड 1 0 1 0 -0.475
अफगानिस्तान 1 0 1 0 -2.140
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed