Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025: Bavuma led South Africa team announced, Ngidi-Nortje returns, three spinners selected

Champions Trophy: बावुमा की अगुआई वाली द. अफ्रीका की टीम का एलान, एनगिडी-नॉर्त्जे की वापसी, तीन स्पिनर चुने गए

Mon, 13 Jan 2025 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Jan 2025 01:49 PM IST
सार

नॉर्त्जे को पिछले महीने पैर में चोट लगी थी। इसकी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया था। वहीं, पिछले साल नवंबर में ग्रोइन स्ट्रेन की वजह से एनगिडी नहीं खेल रहे थे।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Bavuma led South Africa team announced, Ngidi-Nortje returns, three spinners selected
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : ICC Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान कर दिया गया है। तेम्बा बावुमा की अगुआई में यह टीम टूर्नामेंट में उतरेगी। हाल ही में चोट से उबरे तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्त्जे की स्क्वॉड में वापसी हुई है। टीम में तीन स्पिनर और पांच तेज गेंदबाज हैं। बावुमा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनसे यही उम्मीद की जा रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

नॉर्त्जे और एनगिडी की वापसी
नॉर्त्जे को पिछले महीने पैर में चोट लगी थी। इसकी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया था। वहीं, पिछले साल नवंबर में ग्रोइन स्ट्रेन की वजह से एनगिडी नहीं खेल रहे थे। एनगिडी ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्हें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। उस टूर्नामेंट में भी तेम्बा बावुमा कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-बी में है दक्षिण अफ्रीका की टीम
दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया से 25 फरवरी को रावलपिंडी में भिड़ेगी। वहीं, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बावुमा की टीम एक मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ डरबन टेस्ट में यह समस्या आई थी और उसके बाद उन्होंने गकेबरहा में दूसरा टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज को मिस किया था। 
विज्ञापन

टीम में तीन स्पिनर और पांच तेज गेंदबाज
इसके अलावा चोटिल तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर को शामिल करने की कोशिश की। यही वजह है कि रिहैब से गुजर रहे वियान मुल्डर को भी शामिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान उनकी अंगुली टूट गई थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में दूसरे टेस्ट में वह खेले थे। अब फीजियो ने उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया है। टीम में केशव महाराज और तबरेज शम्सी के रूप में दो मुख्य स्पिनर हैं, जबकि एडेन मार्करम इन दोनों की सहायता करेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी का जिम्मा यानसेन, एनगिडी, नॉर्त्जे, रबाडा और मुल्डर के हाथों में होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रसी वान डर डुसेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed