फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions trophy 2017: Warm up Match India Vs Bangladesh oval

IndVsBan: पाक के साथ भिड़ंत से पहले भारत के पास अभ्यास का आखिरी मौका

Tue, 30 May 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 30 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Champions trophy 2017: Warm up Match India Vs Bangladesh oval
भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को मंगलवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में ओपनिंग पर अभ्यास का अच्छा मौका मिल जाएगा। आगामी एक जून से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम का यह दूसरा और अंतिम अभ्यास मैच है। पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। वर्षा बाधित मुकाबले में भारतीय टीम डकवर्थ लुइस प्रणाली से 45 रन से जीतने में सफल रही थी। भारतीय बल्लेबाज केवल 26 ओवर ही खेल पाए थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली प्रार्थना करेंगे कि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उनके बल्लेबाजों को कुछ और समय क्रीज पर बिताने का मौका मिले।

विज्ञापन

धोनी के निर्णय से बदल गया रोहित का करियर

Champions trophy 2017: Warm up Match India Vs Bangladesh oval
रोहित शर्मा
इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने ओपनिंग की जगह निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी लेकिन वह फिर से अपने ओपनिंग के नियमित क्रम पर लौटेंगे। पहले अभ्यास मैच में वह पारिवारिक कारणों से हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह शनिवार रात्रि को ही इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ पाए। चार साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी में तात्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित को ऊपरी क्रम में उतारने का निर्णय किया था जिसके बाद सीमित ओवरों के प्रारूप में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का कैरियर निखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में सफल रही थी रोहित-शिखर की जोड़ी

Champions trophy 2017: Warm up Match India Vs Bangladesh oval
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : Getty
जब 2013 में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो एक बड़ा कारण यह भी था कि रोहित और शिखर धवन की सलामी जोड़ी बेहद सफल रही थी। एक बार फिर यह जोड़ी नई गेंद का सामना करने उतरेगी। पहले अभ्यास मैच में अजिंक्य रहाणे बतौर ओपनर विफल रहे थे। ऐसे में रोहित-शिखर की सलामी जोड़ी में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली। उनकी कोशिश एक बार फिर अच्छी पारी खेलने की होगी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पहले अभ्यास मैच में कुछ समय क्रीज पर बिताया।
विज्ञापन

युवराज की तबीयत की कोई खबर नहीं

Champions trophy 2017: Warm up Match India Vs Bangladesh oval
युवराज सिंह - फोटो : PTI
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या युवराज सिंह वायरल फीवर से उबरे हैं या नहीं। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें भी कुछ अभ्यास की जरूरत पड़ेगी। कप्तान विराट कोहली युवा बल्लेबाज केदार जाधव को भी मौका देना चाहेंगे। बांग्लादेश की टीम पचास ओवरों के फॉर्मेट में एक अच्छी टीम है। दो साल पहले हुए विश्व कप में बांग्लादेश की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। उनके तेज गेंदबाजों मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, तस्कीन अहमद और कप्तान मशरफे मुर्तजा खास दिन किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं। भारतीय टीम को 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ उसके मैदान में वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तैयारियों के लिहाज से यह अभ्यास मैच एक अच्छा मौका होगा। 

 कैप्टन कोहली की 'विराट' समस्या

Champions trophy 2017: Warm up Match India Vs Bangladesh oval
विराट कोहली - फोटो : icc

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उसे 189 पर ढेर कर दिया था। भारतीय टीम प्रबंधन के लिए यह एक अच्छा सिरदर्द है कि वह तीन तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी में किस का चयन करें। डेथ ओवरों के लिए तो जसप्रीत बुमराह अच्छा विकल्प हैं। स्पिनरों को लेकर भी कप्तान विराट कोहली को सोचना होगा कि उनका मुख्य स्पिनर कौन होगा। रविंद्र जडेजा अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के कारण वनडे में रविचंद्रन अश्विन के मुकाबले ज्यादा कारगर होते आए हैं। टेस्ट मैचों में जरूर अश्विन भारतीय स्पिन विभाग का पावरहाउस हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम अभ्यास मैच से यह संकेत मिल जाएगा कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ किस अंतिम एकादश को उतारने जा रही है। 

टीम इस प्रकार हैं: 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह, एम एस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, दिनेश कार्तिक, अजिंक्य रहाणे। 
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, इमरूल कायस, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, महमुदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मशरफे मुर्तजा, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन, मुसादिक हुसैन, संजामुल इस्लाम, शफीउल इस्लाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed