फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chamari Athapaththu fined 10 percent match fee for breaching ICC Code of Conduct know complete details

Sri Lanka Cricket: चामरी अट्टापट्टू पर चला ICC का चाबुक, त्रिकोणीय सीरीज में हुई इस गलती के कारण लगा जुर्माना

Tue, 13 May 2025 07:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 May 2025 07:53 PM IST
सार

कोलंबो में नौ मई को खेले गए इस मैच में श्रीलंका की कप्तान को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया था, जिसकी वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Chamari Athapaththu fined 10 percent match fee for breaching ICC Code of Conduct know complete details
चामरी अट्टापट्टू - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका की महिला टीम की कप्तान चामरी अट्टापट्टू पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। यह घटना त्रिकोणीय सीरीज के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में हुई। 
विज्ञापन

आईसीसी ने क्यों की कार्रवाई?
कोलंबो में नौ मई को खेले गए इस मैच में श्रीलंका की कप्तान को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया था जिसकी वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। दरअसल, मैच की पहली पारी के 32वें ओवर में एनेरी डर्कसन ने चामरी अट्टापट्टू की गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद श्रीलंका की कप्तान ने गुस्से में अपना चश्मा उतारा और जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। चामरी अट्टापट्टू पर चारों अंपायरों ने आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने ने स्वीकार कर लिया। इसलिए महिला खिलाड़ी के खिलाफ कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed