फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chahal gets maxwell wicket for the third time consecutively

INDvAUS: फिर रंग लाई चहल-धोनी की जुगलबंदी, चालाकी से किया कंगारू का शिकार

Mon, 25 Sep 2017 12:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 25 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
chahal gets maxwell wicket for the third time consecutively
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : bcci

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए मौजूदा भारत दौरा 'किसी बुरे सपने के जैसा' गुजर रहा है। टीम इंडिया के खिलाफ रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुए तीसरे मैच में भी वो बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए और बड़ी बात ये रही कि वो लगातार तीसरी बार चहल के शिकार बने। युजवेंद्र चहल और एमएस धोनी की जुगलबंदी का ऐसा जादू चला कि लगातार दूसरी बार मैक्सवेल स्टंपिंग का शिकार बने। इंदौर वन-डे से पहले कोलकाता में भी मैक्सवेल को चहल ने स्टंपिंग कराया था।

विज्ञापन


हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि मैक्सवेल सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें टीम में बार-बार मौका मिल रहा है और अगर उन्होंने अपने खेलने का तरीका नहीं बदला तो वो विश्व में किसी भी टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने इंदौर में लगाई 'रिकॉर्ड' की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मौजूदा सीरीज में पहली बार टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर आरोन फिंच (124) और डेविड वॉर्नर (42) ने 70 रन की साझेदारी की। वॉर्नर के आउट होने पर फिंच ने कप्तान स्टीव स्मिथ (63) के साथ दूसरे विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

फिंच के आउट होने के बाद मैक्सवेल क्रीज पर आए। वो एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे। उन्होंने चहल का सामना करने के लिए नई रणनीति तैयार की और बड़े शॉट खेलकर उनकी लय बिगाड़ने का फैसला किया।

ऐसी जुगलबंदी दिखाई कि उलझ गए मैक्सवेल

chahal gets maxwell wicket for the third time consecutively
ग्लेन मैक्सवेल

हालांकि, ऐसा लगता है कि चहल को पहले ही इस बात का अंदेशा था कि मैक्सवेल ऐसी योजना बना सकते हैं। इसलिए उन्होंने अपने दिमाग में कुछ अलग सोच रखा था। वैसे भी चहल के गुरु एमएस धोनी विकेट के पीछे मौजूद थे, जो बल्लेबाज को आउट करने की अनोखी तरकीबें जानते हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने मैक्सवेल को आउट करने के लिए चहल को पहले ही अलग योजना बता दी थी।

चहल ने पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। उन्होंने मैक्सवेल को आगे बढ़ता देख ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद डाली। मैक्सवेल क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे, जबकि वो गेंद के आस-पास भी नहीं थे। धोनी ने फिर बिजली की रफ्तार से तेज अपने हाथ चलाए और इससे पहले कि बल्लेबाज क्रीज में लौटता, उन्होंने स्टंपिंग पूरी की। चहल ने मौजूदा सीरीज में लगातार तीसरी बार मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया।
 




27 वर्षीय लेग स्पिनर ने चेन्नई में हुए पहले वन-डे में मैक्सवेल को लांगऑन पर कैच आउट कराया था। तब मैक्सवेल ने महज 18 गेंदों में 3 चौके व चार छक्को की मदद से 39 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कोलकाता वन-डे में मैक्सवेल (14) को चहल और धोनी ने चतुराई से स्टंपिंग आउट किया था।

ये भी पढ़ें: इंदौर शहर टीम इं‌डिया के लिए इन 5 वजहों से है लकी 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 293 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 13 गेंदे शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। चौथा मैच गुरुवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed